फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   चोरों ने तोड़े तीन दुकानों के ताले

चोरों ने तोड़े तीन दुकानों के ताले

Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। बेखौफ चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं और पुलिस कितनी सजग है, यह मेन बाजार में देखने को मिला। जेपी रोड पर पुलिस पिकेट तैनात रही। सीओ सिटी भी घूमते रहे, फिर भी चोर 100-100 मीटर की दूरी के बीच तीन प्रमुख चौराहों पर स्थित सुरेश किराना स्टोर्स समेत तीन दुकानों के ताले तोड़ दिए। चोर किराना की दुकान से तिजोरी समेत करीब 50 हजार रुपये का सामान व नाथ कंप्यूटर का ताला तोड़कर ढाई हजार की नगदी चुरा ले गए। मेन बाजार की वारदात ने पुलिस सक्रियता की पोल खोल दी। एसपी ने लापरवाही के आरोप में देवहा चौकी प्रभारी नरेश कुमार व चार सिपाहियों को लाइनहाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला साहूकारा निवासी सुरेश चंद्र अग्रवाल की किराना स्टोर्स की दुकान बरेली गेट के पास स्थित है। दुकान पर उनका पुत्र स्पर्श अग्रवाल बैठता है। उसने बताया कि वह शनिवार की रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह साढ़े छह बजे उनका भाई पियूष टहलने के लिए जब दुकान की ओर से निकला तो उसकी नजर दुकान के शटर पर पड़ी। शटर थोड़ा उठा देख उसके होश उड़ गए। नजदीक जाकर देखा तो शटर के दोनाें ताले टूटे पड़े थे। चोरी की सूचना पर तमाम व्यापारी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर सीओ सिटी सुवेग सिद्धू, कार्यवाहक कोतवाल दलवीर सिंह मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। दुकान मालिक स्पर्श ने बताया कि चोर करीब 25 किलोग्राम की तिजोरी व करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। तिजोरी में 20 हजार रुपये की नगदी थी। दूसरी वारदात सुनहरी मस्जिद चौराहा पर हुई। यहां चोर नाथ कंप्युटर एवं फोटो स्टेट की दुकान का ताला तोड़कर ढाई हजार की नगदी चोरी कर ले गए। इससे महज 100 मीटर दूरी ड्रमंडगंज चौराहा स्थित पंजाबियान निवासी नदीम की स्कूल बैग की दुकान के तीन ताले चटका दिए। चौथा ताला तोड़ने में असफल रहे चोर वारदात को अंजाम नहीं दे सके। तीनाें वारदातों की तहरीर पुलिस को दी गई है। उधर एसपी ने चौकी देवहा प्रभारी नरेश कुमार, हेड कांस्टेबल हबीब खां, महमूद हसन, पवन मोबाइल चार के सिपाही भानुप्रताप व पवन कुमार को लाइनहाजिर कर दिया है।
विज्ञापन


भड़के व्यापारी जाम लगाकर धरने पर बैठे
पीलीभीत। एक ही रात तीन दुकानों के ताले टूटने से नाराज व्यापारी भड़क उठे। व्यापारियों ने बरेली गेट के पास जाम लगाकर धरना दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे सीओ, एएसपी ने उन्हें किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया। धरना खत्म करने के बाद व्यापारी एसपी से मिले और एक के बाद एक हो रही चोरी की घटना पर नाराजगी जताई। एसपी ने व्यापारियों से खुलासे को समय मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को जेपी रोड पर बरेली गेट स्थित किराने की दुकान समेत तीन दुकानों में चोरी की सूचना जब व्यापारियों को मिली तो उनमें हड़कंप मच गया। तमाम व्यापारी बरेली गेट पर जमा हो गए। गुस्साए व्यापारी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अफरोज जिलानी के नेतृत्व में चौराहा पर धरने पर बैठ गए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर एएसपी उदय शंकर सिंह व सीओ सिटी सुवेग सिंह सिद्धू भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने व्यापारियों को शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन देकर बमुश्किल शांत कराया। इसके बाद गुस्साए तमाम व्यापारी पुलिस लाइंस पहुंचे। व्यापारियों ने एसपी से मिलकर पुलिस की लापरवाही पर रोष जताया और घटना के खुलासे की मांग की। एसपी सोनिया सिंह ने व्यापारियों से समय की मांग कर खुलासे का आश्वासन दिया है।

खूब लगाओ नारा नहीं पड़ता फर्क: कोतवाल
बरेली गेट चौराहा पर व्यापारियों के जब धरने पर बैठने की सूचना शहर कोतवाल वीर सिंह को मिली तो वह मौके पर पहुंच गए। शहर कोतवाल को देख जब धरने पर बैठे लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे तो शहर कोतवाल से नहीं रहा गया। उन्होंने कहा कि खूब लगाओ नारा मुझ पर कोई असर नहीं पड़ता। शहर कोतवाल की इस प्रतिक्रिया की मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी आलोचना भी की।

है तो शर्मनाक, लेकिन चोरी तो हो ही गई: सीओ
मौके पर पहुंचे सीओ सिटी सुवेग सिंह सिद्धू ने व्यापारियों के रोष जताने पर कहा कि रात में शहर कोतवाली पुलिस की जीप भी बरेली गेट पर खड़ी थी। वह खुद रात दो बजे गश्त पर निकले थे। इसके अलावा पुलिस पिकेट भी तैनात थी। जब उनसे पूछा गया कि पुलिस बल मौजूद होने के बाद भी चोरी हो गई तो बोले अब है तो शर्मनाक, लेकिन चोरी तो हो ही गई।

तीन माह बाद फिर हुई चोरी
बरेली गेट चौराहा के पास तीन माह पूर्व लोहा मंडी रोड पर चोरों ने प्रेम वस्त्रालय का ताला तोड़ दिया था और यहां से पांच लाख रुपये से भरी तिजोरी उठा ले गए थे। बेखौफ चोरों ने इस दुकान के पास ही जेपी रोड पर स्थित सुरेश किराना स्टोर्स को अपना निशाना बनाया।

कफ्तान साहब! कब पकड़े जाएंगे बेखौफ चोर
एसपी से लेकर थानेदार तक घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने का राग अलापते रहें हैं, लेकिन खुलासा तो दूर पुलिस चोरों की सुरागरसी भी नहीं कर सकी। अब लोगों का पुलिस कप्तान से एक ही सवाल है कि आखिर बेलगाम अपराधी कब पकड़े जाएंगे?


इन घटनाओं का नहीं हुआ खुलासा
0. 29 जुलाई: घनी आबादी वाले मोहल्ला फीलखाना निवासी डॉ. तनवीरउलहक शम्सी के घर से चार लाख की नगदी व लाखों के जेवरात चोरी।
0 27 जुलाई: पुलिस लाइंस में स्थित सीसीटीएनएस कार्यालय से लैपटाप व तीन मोबाइल चोरी।
0 28 जुलाई: पूरनपुर के गांव पिपरिया दुलई के तीन घरों में डकैती, गौरा के एक घर में डकैती का प्रयास।
0 29 जुलाई: पूरनपुर के मोहल्ला चौक में स्थित सर्राफा कारोबारी सोनू वर्मा की दुकान से चोरी।
0 31 जुलाई: घुंघचाई में दंपित समेत तीन के साथ लूटपाट। इसी दिन गजरौला में सर्राफा कारोबारी का सोने-चांदी से भरा थैला व नगदी बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed