फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   शारदा की बाढ़ से बढ़ रही क्षेत्र की मुश्किलें

शारदा की बाढ़ से बढ़ रही क्षेत्र की मुश्किलें

Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

हजारा। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से जहां सड़कों पर पानी आ गया है वहीं कटान से करबला सहित कई एकड़ कृषि भूमि नदी में समा गई हैं।
शारदा नदी का जलस्तर बढ़ जाने से ट्रांस क्षेत्र का निचला भाग जलमग्न हो गया है और कई मार्गों के ऊपर पानी भरने आवागमन प्रभावित हो रहा है। इससे नहरोसा, कबीरगंज, अशोकनगर, शास्त्रीनगर, श्रीनगर, गांधीनगर, आजादनगर के किसानों की सैकड़ों एकड़ गन्ना की फ सल जलमग्न हो गई हैं, इसके अलावा शारदा का पानी सिद्धनगर से हजारा जाने वाले मुुख्य मार्ग पर तीन-चार फ ीट ऊंची तेज धाराएं बहने लगी हैं। किंतु नाव का इंतजाम न होने से लोगों को दिक्कत हो रही है। बाढ़ चौकी मुरैनयिां, नहरोसा, नेहरूनगर, रामनगर, शारदापुरी आदि पर कर्मचारियों के न होने से लोगों को पानी की सही स्थिति की जानकारी नहीं हो पा रही है।
कटान में समाई तीस एकड़ जमीन
हजारा। ट्रांस क्षेत्र में शारदा नदी के कटान से नहरोसा के लाल मोहम्मद, दोस मोहम्मद, नूरमोहम्मद, कमाल जहां, मोसिन बी, कासिम, मुरतीजा, मेराज अहमद, बाबूराम करीब तीस एकड़ कृषि भूमि एवं नहरोसा में करबला की भूमि शारदा में समा गई। इसके अतिरिक्त राणाप्रतापनगर, मुरैनियां, धनाराघाट और बैलहा में भू-कटान हो रहा है।
विज्ञापन


बाढ़ कटान से बचाव ग्रामीणों ने मांगी दुआ

हजारा। कटान और बाढ़ की तबाही से बचाने को नहरोसा गांव के लोग पीर पैगंबर से दुआ करने के लिए मजार शरीफ पहुंचे और बाद में गांव के मदरसे में हाफिज, मौलानाओं के साथ बैठक की। कुदरत से दुआ मांगने के लिए तमाम लोग एकत्र होकर शारदा पर पहुुंचे हैं। इस मौके पर हाफि ज मोबिन, उवैद रजा, मोहिद्दीन, मोहम्मद सज्जाद, अताऊर रहमान, दोस मो, साहिद गाजी, अब्दुल कलाम, इमरान अली, ग्राम प्रधान समीउद्दीन सहित लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed