फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   शिक्षामित्रों का धरना 30 घंटे बाद भी जारी

शिक्षामित्रों का धरना 30 घंटे बाद भी जारी

Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

पीलीभीत। नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर 30 घंटे बाद भी शिक्षामित्रों का अनिश्चितकानील धरना जारी रहा। धरना स्थल पर पहुंची केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने बीएसए से दूरभाष पर वार्ता कर शिक्षामित्रों को शाम तक नियुक्ति पत्र मिलने का आश्वासन दिया। इधर, केंद्रीय मंत्री के आश्वासन के बाद भी नियुक्ति पत्र न मिलने पर शिक्षामित्र धरने पर जमे रहे।
जिले के 544 शिक्षामित्रों को काउंसलिंग के बाद शासनादेश के मुताबिक शिक्षामित्रों को 31 जुलाई को नियुक्ति पत्र दिए जाने थे। निर्धारित तिथि पर नियुक्ति पत्र न मिलने से गुस्साए शिक्षामित्रों ने प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष राम सिंह राठौर के नेतृत्व में शुक्रवार से बीएसए कार्यालय परिसर में धरना शुरू कर दिया। शिक्षामित्रों ने नियुक्ति पत्र न मिलने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी थी। तमाम शिक्षामित्र रात भर बीएसए कार्यालय परिसर में ही जमे रहे। इधर, शनिवार को भी शिक्षामित्रों का धरना जारी रहा। धरनास्थल पर सभा हुई। जिसमें सभी शिक्षामित्रों ने एक स्वर में नियुक्ति पत्र न मिलने तक धरना जारी रखने का निर्णय लिया। जनपद दौरे पर आई केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को शिक्षामित्रों के चल रहे धरने की जानकारी हुई तो वह भी करीब एक बजे धरना स्थल पर जा पहुंची। उन्होंने शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों से वार्ता कर उनका हाल जाना और बीएसए से दूरभाष पर नियुक्ति पत्र को लेकर वार्ता की। वार्ता के बाद केंद्रीय मंत्री ने शिक्षामित्रों को शाम छह बजे तक नियुक्ति पत्र मिलने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

धरने पर बैठे शिक्षामित्र शाम छह बजे तक नियुक्ति पत्र को लेकर इंतजार करते रहे, लेकिन आश्वासन के बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं मिल सके। इधर, शनिवार शाम सात बजे तक शिक्षामित्र धरने पर जमे देखे गए। संघ के जिलाध्यक्ष राम सिंह राठौर बताया कि केंद्रीय मंत्री के आश्वासन पर नियुक्ति पत्र मिलने का इंतजार किया गया लेकिन नियुक्ति पत्र नहीं दिए गए। उन्होंने नियुक्ति पत्र न मिलने तक धरना जारी रखने की बात कही। धरने पर बैठने वालों में जिला उपाध्यक्ष सुरेश राठौर, जिला महामंत्री वीर सिंह गंगवार, जिला सचिव मुन्ने अली, वीरपाल सिंह, हरिओम पांडेय, जाने आलम, राजेश मिश्रा, फहीम, अनीतापाल, शीला कुमारी, सल्तनत, संगीता, सुशीला देवी, ओमप्रकाश, जसविंदर सिंह, सुधारानी, अनीता देवी, कुसुम, निमिष कुमारी, सर्वेश कुमार, आंनद कुमार, पुष्पादेवी, रंजीत सिंह, मुन्नालाल, महेश्वरी देवी, हेमा समेत सैकड़ों शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक तीन की हालत बिगड़ी
उमस भरी गर्मी के कारण धरने पर बैठी प्राथमिक विद्यालय गौनेरीवदी की शिक्षामित्र राखी राठौर की शुक्रवार शाम को तबियत खराब हो गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात करीब डेढ़ बजे शिक्षामित्र मोहम्मद आरिफ की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इधर, शनिवार सुबह करीब 11 बजे शिक्षामित्र रेखा देवी अचानक बेहोश हो गईं। सूचना के करीब एक घंटे बाद पहुंची 108 एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया।


क्रेडिट लेने पहुंचे पदाधिकारी हुए बैरंग
शिक्षामित्रों के चल रहे धरने के दौरान शनिवार सुबह एक अन्य संगठन के कुछ पदाधिकारी भी धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने मौके का फायदा उठाने का प्रयास किया, लेकिन धरनास्थल पर बैठे शिक्षामित्रों ने उन्हें धरनास्थल से दूर जाने की बात कहकर बैरंग लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed