फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मार्जिनल बांध तक पहुंचा शारदा का कटान

मार्जिनल बांध तक पहुंचा शारदा का कटान

Fri, 25 Jul 2014 05:31 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Fri, 25 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
माधोटांडा। शारदा नदी में तेज हुए कटान से नगरिया खुर्द कलां के निकट बने मार्जिनल बांध को खतरा उत्पन्न हो गया है। वहीं गभिया क्षेत्र में भी कटान तेज होने से शारदा नदी का रूख शारदा डैम की ओर हो रहा है। कटान की गंभीर बनती स्थिति के मद्देनजर एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

बाढ़ के बाद शारदा नदी में कम हुए जलस्तर ने क्षेत्र के लोगों की धड़काने बढ़ा दी हैं। बुधवार शाम तक पानी का बहाव कम होने से कटान काफी कम पड़ गया था लेकिन रात को 12 बजे के बाद से एकाएक तेज हुई धार से नगरिया खुर्दकलां के निकट कटान करती हुई शारदा मार्जिनल बांध के निकट पहुंच गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बाढ़ खंड के अधिकारियों को दी जिसपर अभियंताओं ने मौके पर पहुंचकर मार्जिनल बांध को सुरक्षित बचाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। लेकिन विभाग द्वारा कराए कार्य शारदा के तेज धार में ज्यादा कारगर साबित नहीं हो रहे हैं। यदि देररात तक कटान पर रोक नहीं लगी तो मार्जिनल बांध भी चपेट में आ सकता है। वहीं दूसरी और नौजल्हा नकटा नंबर दो के निकट स्पर को बाइपास कर निकली शारदा की धार को रोकने में विभाग अभी तक कामयाब नहीं हो पाया है। लोहे के जाल में सीसी बैग में मिट्टी भरकर जो बैग डाले जा रहे हैं वह बहाव के कारण नकाफी साबित हो रहे हैं। उधर गभिया क्षेत्र में भी स्थिति गंभीर बनती जा रही है। नेपाल की सनेटी नदी के तट बहाव के कारण गांव के निकट बना तटबंध खतरे में और पानी स्पर को क्रास कर तेज से आगे की ओर बढ़ रहा है। हालांकि प्रधान शंकर राय मजदूरों की सहायता से इस पर रोक लगाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि जल्द यहां काम शुरू नहीं कराया गया तो शारदा की धार सीधे डैम को खतरा पैदा हो जाएगा। कटान से कई किसानों की जमीन शारदा में समाने के साथ ही बाढ़ से आई सिल्ट से सैकड़ों एकड़ में फसल नष्ट हो गई है। कटान करती हुई शारदा के मार्जिनल बांध तक पहुंचने और इससे शारदा सागर डैम को खतरा उत्पन्न होने की जानकारी पर एसडीएम संजय कुमार टीम के साथ रमनगरा क्षेत्र पहुंचे और उन्होंने शारदा से हो रहे कटान एवं बाढ़ खंड से कराए जा रहे बचाव कार्यों को देखा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed