{"_id":"122-97765","slug":"Pilibhit-97765-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरुण सेना ने फूंका सीएमओ का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरुण सेना ने फूंका सीएमओ का पुतला
Pilibhit
Updated Sun, 13 Jul 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में फर्जी डॉक्टर एवं अस्पताल के गोरखधंधे को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए वरुण सेना ने सीएमओ के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका।
वरुण सेना के कार्यकर्ता शनिवार को टनकपुर मार्ग पर एकत्र हुए। मंडल प्रभारी मनोज वर्मा ने कहा कि शहर सहित पूरे जिले में फर्जी डॉक्टर और अस्पताल धड़ल्ले से चल रहे हैं। सीएमओ जानकर भी इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इससे अब तक कई मरीजों की जान भी जा चुकी है। कार्यकर्ताओं ने सीएमओ पर इस धंधे से जुड़े लोगों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की और पुतला फूंका। पुतला दहन करने वालों में जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, संजय शर्मा, असीम, घनश्याम, सोनू मौर्य, अजय वर्मा, मिथुन, बब्बू, दिनेश, अंकुश, विजयपाल, ओमकार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।