{"_id":"122-97761","slug":"Pilibhit-97761-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट जोसेफ स्कूल में छात्र कैबिनेट का हुआ गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट जोसेफ स्कूल में छात्र कैबिनेट का हुआ गठन
Pilibhit
Updated Sun, 13 Jul 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पूरनपुर। सेंट जोसेफ स्कूल में छात्र कैबिनेट का गठन किया गया। जिसमें साकिब खान को हेड ब्याय और हिमांशी गुप्ता को हेड गर्ल की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा चारोें हाउसों के मॉडरेटर्स और कोमॉडरेटस का भी चयन किया गया।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर स्कूल के प्रबंधक फादर मॉरिस डेसा, प्रधानाचार्या सिस्टर टेसी, फादर साबू आदि मौजूद रहा। समारोह में इंटरमीडिएट के छात्र साकिब को हेड ब्याय और हिमांशी गुप्ता को हेड गर्ल बनाया गया। कौशल कुमार को गेस्स कैप्टन, ओजस्वी गुप्ता को खेल का वायस कैप्टन घोषित किया गया। खेल प्रशिक्षक एलएम नेगी और शाह मोहम्मद के निर्देशन में कैबिनेट सदस्यों ने परेड की। प्रबंधक फादर मॉरिस डेसा ने नवनिर्वाचित सदस्यों को समय पाबंदी, अनुशासन, गुरुजनों का आदर करने की सलाह दी। प्रधानाचार्या सिस्टर टेसी ने आभार व्यक्त किया। संचालन आशा शर्मा, प्रशांत भारद्वाज ने किया।
विज्ञापन