{"_id":"122-95813","slug":"Pilibhit-95813-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट गर्वेनमेंट की सहभागिता से बनेगा ओवरब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट गर्वेनमेंट की सहभागिता से बनेगा ओवरब्रिज
Pilibhit
Updated Fri, 13 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम केके अटल ने कहा कि नौगवा रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण को लेकर सेतु निगम को पत्र लिखा गया है। स्टेट गर्वेनमेंट की सहभागिता से ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। यह बात उन्होंने निरीक्षण के बाद पत्रकार वार्ता में कही। कहा कि ओवरब्रिज को लेकर अब तक कोई प्रस्ताव नहीं मिला हैं। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी से वार्ता हुई है। यार्ड के नजदीक होने के कारण ओवरब्रिज निर्माण को पास किया गया है। सेतु निगम प्रस्ताव भेजता है तो ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण में करीब 35 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की दृष्टि से सीसी कैमरे भी लगाने को निर्देशित किया गया है। पूरनपुर में फिश प्लेंटे चोरी होने के मामले में उन्होंने बताया कि मामला काफी गंभीर है। इसे मात्र चोरी होना नहीं माना जा सकता है। आरपीएफ को इस मामले में गहनता से जांच करने को कहा गया है।
विज्ञापन