फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   युवक को जिंदा जलाने का प्रयास, भागने पर गोली मारी, मौत

युवक को जिंदा जलाने का प्रयास, भागने पर गोली मारी, मौत

Fri, 13 Jun 2014 05:33 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Fri, 13 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
दियोरिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर फाजिल में बृहस्पतिवार को कसबा दियूरिया निवासी मीनुष की झोपड़ी में आग लगाकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की गई। जलता छप्पर गिरने से झुलसा मीनुष जब झोपड़ी से भागा तो हमलावरों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने गांव रायपुर फाजिल निवासी जागन लाल और मूलचंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जागन लाल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई शमशुल खां ने बताया कि उनका भाई 32 वर्षीय मीनुष खां बुधवार की रात गांव रायपुर फाजिल में सतनाम सिंह के झाले के बाहर झोपड़ी में सो रहे थे। बृहस्पतिवार को तड़के कुछ लोगों ने मीनुष को जिंदा जलाने के मकसद से झोपड़ी में आग लगा दी। झोपड़ी पर पड़ा छप्पर मीनुष पर गिर पड़ा, जिससे वह झुलस गया। बमुश्किल झुलसा मीनुष झोपड़ी से बाहर निकलकर जब भागा तो हमलावरों ने उस पर गोली चला दी। गोली मीनुष की पीठ में जा धंसी। गोली लगते ही मीनुष जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मीनुष के घर वाले मौके पर पहुंच गए। थोड़ी ही देर में घटना स्थल पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। मीनुष को मृत पड़ा देख घर घर वालों की चीत्कार गूंज उठी। सूचना पर सीओ रमेश बाबू यादव व कोतवाल सोनकर बाबू मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण कर मृतक के घर वालों से पूछताछ की। सीओ ने बताया कि मीनुष की 315 बोर के तमंचे से गोली चलाकर हत्या की गई है। मृतक के भाई शमशुल की तहरीर पर गांव रायपुर फाजिल निवासी मूलचंद व जागन लाल के खिलाफ आगजनी और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी जागन लाल को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी उदयशंकर सिंह ने थाना पहुंचकर हत्यारोपी जागनलाल से पूछताछ की।
विज्ञापन


मीनुष की हत्या से घर में मचा कोहराम

दियोरिया। कस्बा निवासी मीनुष खां की हत्या होने के बाद उसके घर कोहराम मच गया है। मृतक की मां नफीसन बेगम, पत्नी रुखसाना बेगम, पुत्री फिजा, पुत्र चांद, अय्याम, भाई शमशुल, बहन सब्बो और महरूनिशां का रोते-रोते बुरा हाल है। सूचना मिलने पर उसके अधिकांश रिश्तेदार भी आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी रंजिश में हुई मीनुष की हत्या
मृतक के भाई शमशुल खां ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व मीनुष और गांव रायपुर फाजिल निवासी जागन लाल का किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर मीनुष ने जागनलाल पर लाठी से प्रहार कर दिया था, जिससे उसका एक पैर टूट गया था। तभी से जागन लाल रंजिश मानने लगा। नतीजतन गुरुवार को दोस्त की मदद से मीनुष की हत्या कर दी।

फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने लिए निशान
दियोरिया। जिला मुख्यालय से आए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने गांव रायपुर फाजिल पहुंचकर मीनुष हत्याकांड स्थल से मौके से साक्ष्य जुटाए। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साक्ष्य जुटाने तक पुलिस ने घटना स्थल पर किसी को जाने नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed