फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   प्रेम विवाह करने वाली युवती अपने बयानों से पलटी

प्रेम विवाह करने वाली युवती अपने बयानों से पलटी

Fri, 13 Jun 2014 05:33 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Fri, 13 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। दस माह पूर्व सजायतीय युवक के साथ घर से भागकर निकाह करने वाली युवती अब अपने बयानों से मुकर गई। उसका कहना है कि हाईकोर्ट से लेकर पीलीभीत की अदालत में बालिग होने और रजामंदी के साथ निकाह कराने के बयान कथित प्रेमी युवक और उसके घर वालों के दबाव में दिए थे। गुरुवार को लड़की ने एसपी के सामने पेश होकर अपने को नाबालिग बताया। उसने आरोपियों पर गैंगरेप होने की तहरीर दी। एसपी ने शहर कोतवाल से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के एक मोहल्ले की लड़की सितंबर 2013 में सजातीय युवक के साथ भाग गई थी। लड़की के भाई ने शहर कोतवाली में प्रेमी युवक समेत 15 लोगों के खिलाफ बहन को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट शहर कोतवाली में दर्ज कराई थी। इधर प्रेमी युगल ने निकाह कर लिया। बालिग होने का प्रमाण पत्र हाईकोर्ट में प्रस्तुत कर प्रेमी युगल हाईकोर्ट के आदेश पर पीलभीत की अदालत आए, जहां युवती ने मजिस्ट्रेट को दिए गए बयानों में खुद को बालिग बताते हुए स्वेच्छा से निकाह करने के बयान दिए। कोर्ट के आदेश पर लड़की अपने पति के साथ चली गई। गुरुवार को इस मामले में नया मोड़ उस समय आ गया जब लड़की अपने घर वालों के साथ एसपी दफ्तर पहुंची। एसपी के सामने पेश होकर बताया कि आरोपी ने निकाह का झांसा देकर दिल्ली ले गया और खुद बलात्कार किया और कई लोगों से उसका शारीरिक शोषण करवाता रहा। उसने बताया कि उसकी उम्र 15 वर्ष की है। हाईकोर्ट में कथित युवक ने फर्जी मार्कशीट लगाकर उसकी आयु 19 वर्ष दर्शायी है। कथित युवक और उसके घर वालों के धमकाने पर वह सही बयान नहीं कर सकी। एसपी सोनिया सिंह ने शहर कोतवाल से पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


लड़की ने मजिस्ट्रेट को बयान में खुद को बालिग बताते हुए स्वेच्छा से निकाह करने के बयान दिए थे। हाईकोर्ट से आदेश पर दोनों पीलीभीत की एक अदालत में पेश हुए, जहां भी युवती ने पति के साथ रहने की इच्छा जताई थी। इस पर कोर्ट ने उसे पति के साथ भेज दिया था। पुलिस ने मामले में क्लोजर रिपोर्ट लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपी सिंह, शहर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed