{"_id":"122-94927","slug":"Pilibhit-94927-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रज्ञापुराण से पूर्व निकली भव्य कलशयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रज्ञापुराण से पूर्व निकली भव्य कलशयात्रा
Pilibhit
Updated Fri, 30 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। प्रज्ञा पुराण कथा एवं पंचकुंडीय यज्ञ का कलशयात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। महिला के सिर पर सजे कलश पर लोगों ने पुष्प वर्षा का स्वागत किया।
गायत्री परिवार के तत्वावधान में क्षेत्र के ग्राम लाह में प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया गया है। इसके लिए शांतिकुंज हरिद्वार से टोली यहां पहुंच गई है। कार्यक्रम के शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। सिर पर कलश धारण कर महिलाएं ने गांव के देवीस्थान मंदिर से यात्रा प्रारंभ की। सिद्धबाबा मंदिर होते हुए यात्रा कार्यक्रम स्थल राधाकृष्ण मंदिर पहुंची। रास्ते में ग्रामवासियों ने कलशयात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर मंत्रोच्चार के साथ कलशों को स्थापित किया गया। कार्यक्रम आयोजकों ने बताया तीन दिन तक प्रज्ञा पुराण की कथा सुनाई जाएगी और पहली जून को पंचकुंडीय यज्ञ व भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस मौके पर अनंतराम पालिया, झम्मनलाल, ओमकार, सुखलाल, राकेश, कालीचरन, रामप्रकाश शुक्ला, हरद्वारी लाल, सूरजलाल, परमजीत कौर, राजेश गुप्त, संदीप खंडेलवाल, अशोक खंडेलवाल, कृष्ण मुरारी सहित गायत्री परिजन मौजूद थे।