{"_id":"122-91862","slug":"Pilibhit-91862-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा विद्यालय में लगी आग, चौकीदार झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा विद्यालय में लगी आग, चौकीदार झुलसा
Pilibhit
Updated Fri, 18 Apr 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय ग्रामीण में सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। इससे वहां हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई, लेकिन इससे पहले आग पर काबू पा लिया गया।
विद्यालय में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर लीक होने से गैस रिसने लगी और पाइप में आग पकड़ ली जब तक माजरा समझ में आता आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग बुझाने के लिए विद्यालय में रखे अग्निशमन यंत्र आग न बुझा सके। निकटवर्ती नगर क्षेत्र कस्तूरबा विद्यालय से अग्निशमन यंत्र लाकर आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान चौकीदार नरेश पाल का आग बुझाने के प्रयास में चेहरा और हाथ झुलस गए। आग लगने से डायनिंग हाल का लिंटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चूल्हे का रेग्यूलेटर एवं सिलेंडर भी जल गया। वार्डन स्नेहलता वर्मा ने बताया कि विद्यालय में मौजूद सभी बच्चे पूर्णतया सुरक्षित हैं।