{"_id":"122-91846","slug":"Pilibhit-91846-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहरबान रहा मौसम, बूंदाबांदी हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहरबान रहा मौसम, बूंदाबांदी हुई
Pilibhit
Updated Fri, 18 Apr 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। मतदान दिवस पर बृहस्पतिवार को मौसम मेहरबान रहा। दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान में बादल छा गए। शाम करीब चार बजे तेज आंधी के बाद बारिश भी हुई। इस बीच थोड़ी देर के लिए लोग लाइन से हट गए, लेकिन बारिश थमते ही कतार लग गई।
सुबह सात बजे से मतदान केंद्रों पर वोट पड़ने लगे थे, पारा चढ़ते-चढ़ते सुबह तकरीबन दस बजे तक बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लग चुकी थीं। इस बीच मतदाता उमस और पसीने से तर-बतर होने लगे, लेकिन थोड़ी देर बाद मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छा गए। ठंडी हवाएं चलने लगीं, शाम करीब चार बजे तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस पर लोग कतार से निकल आए, लेकिन दस मिनट के बाद बारिश थमने पर फिर लाइन लग गईं।