फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   घरों में होता मिला प्रतिबंधित पशुओं का वध

घरों में होता मिला प्रतिबंधित पशुओं का वध

Fri, 22 Mar 2013 05:33 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Fri, 22 Mar 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। प्रतिबंधित पशुओं का वध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। छापा में पुलिस ने घरों में प्रतिबंधित पशुओं का वध होते पकड़ लिया। प्रतिबंधित पशुओं के अधकटे शव और मांस बरामद कर पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि पांच आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने पशुओं के वध के उपकरण भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला कुरैशियान में प्रतिबंधित पशुओं के वध होने की सूचना पर पुलिस ने सुबह करीब छह बजे मोहल्ले में छापा मारा। छापामार कार्रवाई में पशुओें का वध करने के आरोपियों ने हड़कंप के साथ भगदड़ मच गई। पुलिस ने पांच घरों में छापा मारा। दरोगा कपिल कुमार ने बताया कि इनमें से दो घरों में पशुओं का वध होते मिल गया। दोनों घरों मे पांच प्रतिबंधित पशुओं का मांस, अधकटे शव मिले। इसमें से एक पशु के पेट में गर्भ भी होना बताया गया। उन्होंने बताया कि मौके से पशु वध के आरोपी आरिफ, सलीम और युसुफ को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि रिजवान, मुन्ना, इदरीस, यासीन, यूसुफ चकमा देकर फरार हो गया। पशुओं का मांस, वध के उपकरण और तीन जिंदा पशु बरामद किए गए। टीम में दरोगा कपिल सिंह, आरके सिंह, हेड कांस्टेबिल दुर्विजय सिंह, कांस्टेबिल शब्बीर, रामचंद्र शर्मा, राजेश, तेजपाल आदि थे।
विज्ञापन


मांस को कराया नष्ट
दरोगा आरके सिंह ने बताया कि पशु चिकित्साधिकारी रवींद्र सिंह राठौर से बरामद मांस की जांच के बाद उसे असम रोड के समीप एक खाली स्थान पर खोदकर दबवा दिया गया। वध के उपकरणों को सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरों के अलावा खेतों में भी पकड़ा गया था वध
मोहल्ला कुरैशियान और शेरपुर में इससे पहले भी कई घरों में प्रतिबंधित पशुओं का वध होता मिला था। मामले में आरोपियों को जेल भी भेजा गया। इसके बाद प्रतिबंधित पशुओं का वध करने वाले आरोपियों ने बाग और खेतों में पशुओं के वध कर रहे हैं। बताते हैं कि प्रतिबंधित पशुओं का वध करने के बाद आरोपी मांस के वजन के अनुसार पैकेट तैयार कर मोहल्लों में बिक्री करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed