{"_id":"122-62296","slug":"Pilibhit-62296-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोखे फड़ वालों के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोखे फड़ वालों के खिलाफ प्रदर्शन
Pilibhit
Updated Tue, 12 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। माधोटांडा-धनाराघाट रोड पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाने का सिलसिला जारी है। अब फड़ और खोखा वालोें पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ प्रदर्शन किया गया। एसडीएम को पत्र भेजकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलवाने की मांग की गई।
मालूम हो कि नगर के माधोटांडा-धनाराघाट रोड पर अतिक्रमण कर खोखे-फड़ लगाने का आरोप इंदिरा नगर के मुन्नन खां ने लगाया था। उन्होंने इन्हें हटवाने की मांग की थी। चार दिन पहले पीडब्ल्यूडी की टीम ने जांच में अतिक्रमण मानते हुए सोमवार तक अवैध कब्जे हटा लेने की चेतावनी दी थी। इसके विरोध में फड़ और खोखा वालोें ने शिकायतकर्ता पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ जुलूस निकाला और पुतला भी फूंका। उनका कहना था कि पहले पक्का अवैध निर्माण हटाया जाए। इधर, मुन्नन खां के पक्ष के लोगों ने फड़ और खोखा वालों पर अफसरों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। मुन्नन खां ने एसडीएम को इस आशय का पत्र भी भेजा है। पत्र में कहा गया है कि अगर उसकी दुकान अतिक्रमण कर बनाई पाई जाए तो वह ढहाने को तैयार है।