{"_id":"122-59785","slug":"Pilibhit-59785-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानी का शिकार हुआ छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरखुरानी का शिकार हुआ छात्र
Pilibhit
Updated Fri, 01 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शहर आने के लिए अपने घर से ट्रेन से लौट रहा जिला चंदौली निवासी 21 वर्षीय पालीटेक्निक का छात्र जहर खुरानी का शिकार हो गया। जीआरपी ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
जिला चंदौली के मोहल्ला सैय्यद राजा नगर निवासी 21 वर्षीय शेख मिजाज अहमद पीलीभीत के राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज का छात्र है। बृहस्पतिवार को वह घर से बरेली होते हुए पीलीभीत आ रहा था। पीड़ित छात्र ने लड़खड़ाती आवाज में बताया कि बरेली से ट्रेन चलने के बाद तीन युवक उसके पास आकर बैठ गए। सीट पर बैठे कुछ यात्री रास्ते में पड़ने वाले दो-तीन स्टेशनों पर उतर गए। कथित युवक बैठे रहे। ट्रेन के चलने के बाद एक युवक ने जेब से तंबाकू जैसी कोई वस्तु निकाली और उसे हथेली पर दो-तीन बार थपथपाई। उसके कुछ ही देर बाद वह बेहोश हो गया। गिरोह के सदस्य उसके पास से 16 सौ रुपये की नगदी और बैग लेकर फरार हो गए।