Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अतिक्रमण हटाने पर बवाल, पुलिस ने फटकारी लाठियां

अतिक्रमण हटाने पर बवाल, पुलिस ने फटकारी लाठियां

Fri, 01 Feb 2013 05:30 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Fri, 01 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। नगर पालिका प्रशासन ने बृहस्पतिवार को शहर के स्टेशन चौराहे से छतरी चौराहा तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। स्थाई और अस्थाई निर्माण पर जेसीबी गरजी तो व्यापारी भड़क उठे। व्यापारियों ने कई जगह पक्के निर्माण न तोड़ने का आरोप लगाया। व्यापारियों और पालिका प्रशासन से कई बार तीखी झड़प भी हुई। इधर, बीसलपुर में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

सुबह स्टेशन रोड से शुरू हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान में पालिका प्रशासन की जेसीबी मशीन जमकर गरजी। सबसे पहले स्टेशन रोड पर लाल निशान लगी चिंह्ति दुकानों को ध्वस्त किया गया। अभियान के शुरू होते ही एक व्यापारी ने कोर्ट का स्टे दिखाकर दुकान न तोड़ने की बात कही, मगर पालिका प्रशासन ने उसका निर्माण ध्वस्त कर दिया। इधर स्टेशन रोड पर पालिका प्रशासन ने सात दुकानों को अपना बताकर नहीं तोड़ा, जिससे व्यापारी उबल पड़े। इस पर व्यापारियों से तीखी झड़प हुई। व्यापारियों का मांग थी कि नाले के ऊपर सभी निर्माण ध्वस्त किए जाएं। इसके बाद छतरी चौराहे पर अतिक्रमण तोड़ने के दौरान कुछ दुकानों को छोड़ने पर भी व्यापारियों से झड़पें हुई। अधिशासी अधिकारी से धक्का मुक्की की गई। अतिक्रमण हटाओ अभियान का पहला चरण हंगामे और गहमागहमी के बीच समाप्त हुआ। अभियान का नेतृत्व सिटी मजिस्ट्रेट डॉ एमएम खान व ईओ हेमराज ने किया। ईओ ने बताया कि अभियान कल भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

खुद हटाने लगे अतिक्रमण
अभियान शुरू होने से पहले तमाम लोग खुद ही अतिक्रमण हटाने में जुट गए। स्टेशन रोड पर एक निर्माणाधीन घर में आगे बन रहा छज्जा लोगों ने खुद ही ढहा दिया। वहीं सड़क पर दुकानदारों ने फुटपाथ पर रखे अपने सामान समेट नाले के ऊ पर से अपना अस्थाई अतिक्रमण हटा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। नगर पालिका कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन भी अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर तमाम अतिक्रमण हटवाए। अतिक्रमण हटाने पर कुछ दुकानदारों और पालिका कर्मियों में हाथापाई भी हुई।
नगर पालिका मंगलवार से अतिक्रमण विरोधी अभियान चला रही है। कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को बाजार कटरा और स्टेशन रोड पर अभियान चलाया। कर्मचारियों ने सड़क के दोनों ओर अवैध रूप से रखे गए दुकानों के सामान को हटवाया। डाले गए टिन शेड हटवाए और दुकानदारों द्वारा नालों, नालियों पर डाले गए लिंटर तुड़वा दिए। कुछ दुकानदारों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटा लिए थे। जिन दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाने में विलंब किया, उनका काफी सामान पालिका कर्मियों ने ट्राली में डाल लिया। अतिक्रमण हटाने के मुद्दे पर कटरा बाजार में कुछ दुकानदारों और पालिका कर्मियों में कहासुनी के बाद हाथापाई भी हुई, जिसे मौके पर मौजूद पुलिस ने हस्तक्षेप कर शांत कराया। नायब तहसीलदार सुधीश सक्सेना की मौजूदगी में चले अभियान का नेतृत्व ईओ सुरेंद्र प्रताप ने किया। अभियान चलने के दौरान काफी अफरा तफरी मची रही, जो अभियान खत्म होने के बाद ही शांत हुई।

00
अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न: जीलानी
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष अफरोज जीलानी ने अतिक्रमण अभियान में पक्षपात का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नाले के दूसरे साइड बने निर्माण को भी पालिका कर्मियों ने ध्वस्त कर दिया। जबकि बैठक में तय हुआ था कि नाले के पार का निर्माण नहीं टूटेगा। प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का कोई क्राइट एरिया तय ही नहीं किया है। उनका कहना है कि अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे इस संबंध में चावला चौराहा स्थित गोदावरी कांपलेक्स में व्यापारियों की आपात बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed