फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण

आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। सवर्ण समाज महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था की विसंगतियों को लेकर एकजुट होकर शंखनाद की आवश्यकता है। देश में जाति की जगह आर्थिक आधार पर लोगों को आरक्षण मिल सके।
विज्ञापन

वह बुधवार को नगर के एक बैंकट हाल में सवर्ण महासभा के तहसील कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा देश में दस साल के लिए आरक्षण स्वीकार किया गया था। अब वोट बैंक के रुप में प्रयोग कर सवर्णों के साथ छल किया जा रहा है। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आरक्षण व्यवस्था की विसंगतियों को लेकर एकजुट होकर शंखनाद करने का आह्वान किया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर वीरेश सिंह ने संगठन की स्थापना पर विस्तार से प्रकाश डाला। सरदार हरेंद्र सिंह ने आर्थिक आरक्षण लाने की आवश्यकता पर जोर दिया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह और संचालन जगदीश जौहरी ने किया। सम्मेलन को वीरेंद्र सिंह छोटे, कनौजी लाल शुक्ला, रामगिरीश मिश्रा, शिवराम सागर मिश्र,अंशुमाली दीक्षित, अर्जुन सिंह, ग्रीस पांडेय, सुशील मिश्रा, देवेंद्र भूषण शाह, विनायक अवस्थी, श्री ओम वाजपेयी, भूपेंद्र सिंह, गुरजीत सिंह, विनय मिश्रा, विपिन कुमार, बलजेंद्र सिंह, अनुराग पांडेय आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed