{"_id":"122-55309","slug":"Pilibhit-55309-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव पांच को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव पांच को
Pilibhit
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। राजकीय महाविद्यालय में छात्र संघ के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। प्राचार्य ने महाविद्यालय के राजनीतिशास्त्र प्राध्यापक डॉ. आरसी बाजपेई को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। महाविद्यालय परिसर में चुनाव की सरगर्मियां बढ़ गई हैं।
प्राचार्य डॉ. एनबी खान ने बताया कि सोमवार को महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर मतदाता सूची चस्पा कर दी गई है। इस सूची पर 23 नवंबर को अपराह्न दो बजे तक आपत्तियां मांगी गई हैं। प्राप्त होने वाली आपत्तियों का उसके बाद निस्तारण कर दिया जाएगा। नामांकन पत्रों की बिक्री 29 और 30 नवंबर को अपराह्न दो बजे तक की जाएगी। नामांकन पत्र 30 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न चार बजे तक जमा किए जाएगें। पहली दिसंबर को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। उसी दिन वैध पाए जाने वाले प्रत्याशियों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी। दोपहर 12 बजे से दो बजे तक नाम वापसी और तीन बजे अंतिम प्रत्याशी सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी। पांच दिसंबर को सुबह नौ बजे से तीन बजे तक मतदान होगा और उसके तत्काल बाद चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय के राजनीतिशास्त्र प्राध्यापक डॉ आरसी बाजपेई को चुनाव प्रभारी बनाया गया है।