{"_id":"122-55190","slug":"Pilibhit-55190-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 विद्यालयों की मान्यता पर संकट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 विद्यालयों की मान्यता पर संकट
Pilibhit
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिले के तीन सौ मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर संकट के बादल छाए हुए हैं। बीएसए ने इन्हें नोटिस जारी कर मानकों की पूर्र्ति करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इन स्कूलों की मान्यता मार्च 2013 में समाप्त हो रही है। इसमें नगरीय क्षेत्र के सात विद्यालय शामिल हैं। विभाग ने इसकी सूचना जिले के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को दे दी है।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू हुए एक साल से अधिक का समय हो गया है। एक्ट के अनुसार कक्षा आठ तक के स्कूल के लिए मान्यता लेने को या फिर संचालन के लिए अलग से मानक बनाए गए। इसमें बीस गुणा बीस के कक्ष, प्रशिक्षित स्टाफ, स्कूल के नाम जमीन या तीस साल का किरायानामा, प्रधानाध्यापक और स्टाफ कक्ष, दमकल विभाग की एनओसी आदि शामिल है। शासन के आदेश पर जिले के सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों की जांच कराई गई तो 300 ने मानक पूरे नहीं किए। इनकी मान्यता भी मार्च 2013 में समाप्त हो रही है। पूर्व में विभाग ने इन सभी विद्यालयों को नोटिस दिए थे, लेकिन विद्यालय प्रशासन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। नवंबर तक इन सभी विद्यालयों को अपना रिन्यूवल कराना है। विभाग द्वारा मान्यता न मिलने पर दोषी पाए जाने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया जाएगा।
00
मान्यता समाप्त होने को लेकर सभी स्कूल संचालकों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। साथ ही ब्लाक लेबिल पर एबीएसए को सूचना दे दी गई है। निर्धारित समय तक पूर्ति न होने पर मान्यता खत्म कर दी जाएगी।
विज्ञापन
मनोज कुमार, बीएसए