फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दिवाली पर छोटे हाथी पर सवार परिवहन व्यवस्था

दिवाली पर छोटे हाथी पर सवार परिवहन व्यवस्था

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। त्योहारों पर इस बार रिश्तेदारों के घर पहुंचना तो कठिन है, लेकिन देश की राजधानी दिल्ली पहुंचना काफी आसान। रोडवेज डिपो की आधे से अधिक बसें दिल्ली रूट पर संचालित की हैं, जिससे अन्य रूट के लोेगों को सरकारी बस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिले का परिवहन तंत्र मैजिक वाहनों के सहारे की रह गया है। त्योहारों पर इस बार टाटा मैजिक के सहारे जनपद ही नहीं पूरे जोन में कई पर भी आसानी से आ जा सकते है।
विज्ञापन

तहसील पूरनपुर, बीसलपुर, पीलीभीत के मुख्य मार्गों पर प्राइवेट बसों के मुख्य मार्गों पर संचालन न होने की वजह से उनकी जगह टाटा मैजिकों ने कवर कर ली है। आलम यह है कि जिले में बीस लाख आबादी होने के बाद करीब 66 रोडवेज बसों को संचालित किया जाता है। इन बसों में आधा से अधिक बसों का संचालन मात्र दिल्ली रूट पर ही हो रहा है। जिला मुख्यालय से तहसील के मार्गों पर एक या दो बसों पर संचालन रह गया है। वह भी बसें तहसील से होकर राजधानी को चली जाती है।
विज्ञापन

00
तहसीलों पर परिवहन पर एक नजर
पूरनपुर के लिये तीन रोडवेज बसें और तीन प्राइवेट बसों का संचालन होता है। वहीं बीसलपुर के लिये तेरह प्राइवेट बसों और तीन रोडवेज बसों का संचालन हो रहा है। बिलसंडा से कोई भी रोडवेज बस नहीं जा रही है। इसके अलावा पंद्रह प्राइवेट बस यहां से चल रही है। अमरिया के लिये दो रोडवेज बसें और पच्चीस प्राइवेट बसें संचालित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य मार्गों पर मैजिक की स्थिति
पीलीभीत - पूरनपुर : पचास मैजिक
पीलीभीत - बीसलपुर : छियालीस मैजिक
पीलीभीत - न्यूरिया : पैतीस मैजिक
पीलीभीत - माधोटांडा : बीस मैजिक
0
अन्य मार्गों पर संचालन की प्लानिंग
एआरएम एसके वर्मा ने बताया कि डिपो में वर्तमान में 66 रोडवेज बसें है। जिसमें 63 बसों का संचालन किया जा रहा है। त्योहारों पर अन्य रूटों पर फेरों को बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed