फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   दोपहर बाद चौपहिया वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक

दोपहर बाद चौपहिया वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। धनतेरस पर बाजार में उमड़ी भारी को देखते हुए पुलिस काफी अलर्ट रही। दोपहर बाद बनाए गए हर प्वाइंटों पर पुलिस तैनात रही। ट्रैफिक प्लान के तहत थाना सुनगढ़ी से कोतवाली मार्ग पर चौपहिया वाहनों का प्रवेश दोपहर बाद से देर शाम साढ़े नौ बजे तक बंद रहा। सीओ ने पुलिस बल के साथ बाजार में पैदल टहलकर सुरक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन

धनतेरस पर आज शहर की स्टेशन रोड, चूड़ी वाली गली समेत प्रमुख बाजारों में दोपहर बाद से भीड़ जुटने लगी। शाम पांच बजे के बाद बाजार पूरी तरह से गुलजार हो उठा। सुरक्षा के लिहाज से तैयार किए गए ट्रैफिक प्लॉन के तहत थाना सुनगढ़ी से कोतवाली रोड पर चार पहिया वाहनों का प्रवेश दोपहर बाद रोक दिया गया, जो देर शाम साढ़े नौ बजे के बाद खोला गया। इसके अलावा लोगों की मदद के लिए दो दर्जन से अधिक प्वाइंट बनाए गए थे। इन प्वाइंटों पर सुबह से ही पुलिसकर्मी तैनात रहे। सीओ सिटी दिनेश कुमार शर्मा ने भारी पुलिस बल के साथ बाजार में पैदल जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्वाइंटों पर मुस्तैद मिले सिपाहियों को जरूरी निर्देश दिए। उनके साथ एसओ सुनगढ़ी केके यादव, दरोगा अमर सिंह समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा। यातायात निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि कोतवाली रोड पर भारी भीड़भाड़ के कारण दोपहर बाद से रात साढ़े नौ बजे तक चार पहिया वाहनों के निकलने पर रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed