Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पार्टी का चेहरा होता है कार्यकर्ता: रवि

पार्टी का चेहरा होता है कार्यकर्ता: रवि

Thu, 27 Sep 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Thu, 27 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत/जहॉनाबाद। खीरी के पूर्व सांसद रवि वर्मा ने कहा है कि कार्यकर्ता सूचना तंत्र मजबूत कर जनता की सेवा करें। जन समस्याओं के निस्तारण में तेजी लाएं। लोकसभा चुनाव में इससे पार्टी की सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा।
विज्ञापन

वह बुधवार को जहॉनाबाद इंटर कॉलेज के मैदान में सदर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी का चेहरा हैं, उसकी अलग पहचान होती हैं। गांव में सरकार की योजनाओं का लाभ उन्हें भी दिलवाएं जो चुनाव के समय विपक्षियों के साथ थे। उन्होंने सांप्रदायिक ताकतों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सामाजिक लोकतंत्र स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। विशिष्ट अतिथि खादी ग्रामोद्योग राज्य मंत्री हाजी रियाज अहमद ने कहा कि सूबे की सत्ता संभालने के छह माह आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनाने में लग गए। प्रदेश की अर्थ व्यवस्था को मुख्यमंत्री ने संभाल लिया है। पार्टी के घोषणा पत्र में किए गए सभी वायदों पर काम शुरू हो गया है। जल्द ही लोगों को प्रदेश में बदलाव नजर आने लगेगा। उन्होंने कहा कि सूबे की सरकार हर जिले में हथकरघा उद्योग लगाने जा रही है। बरसात के बाद सड़कों का निर्माण शुरू कराया जाएगा। प्रधानों के खातों पर लगी रोक हटवाई जाएगी ताकि गांव में विकास कार्य हों। लोकसभा चुनाव में 50 सीटें जीतने का पार्टी का लक्ष्य है। मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ता अभी से जुटें। सम्म्ेलन को बरखेड़ा विधायक हेमराज वर्मा, जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने संबोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष अफजाल अहमद ने की। इस मौके पर टाउन एरिया चेयरमैन एजाज अहमद, सुरेश गंगवार, राम सिंह यादव समेत काफी लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed