फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति में घपला

ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति में घपला

Tue, 18 Sep 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Tue, 18 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आशा की सेवा समाप्ति की संस्तुति
विज्ञापन

अपर शोध अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई
खाते से धनराशि निकालने का आरोप
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ने की मामले की जांच

पूरनपुर। ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति खाते से हजारों रुपये निकालकर हड़प लिए गए। जांच के डर से कुछ धनराशि वापस खाते मे जमा कर दी गई। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ने जांच में दोषी पाए जाने पर आशा की सेवा समाप्ति करने और अपर शोध अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है।

रमनगरा की एएनएम धन देवी ने भेजे पत्र में ग्राम पंचायत धुरिया पलिया के ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति खाते में घपलेबाजी कर गबन का आरोप लगाया। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ रवींद्र सिंह ने शिकायत को गंभीरता से लेकर जांच स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल श्रीवास्तव को सौंपी। जांच के बाद स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि खाते से चेक के माध्यम से जनवरी माह में अपर शोध अधिकारी द्वारा तीस हजार रुपये निकालना पाया गया। चेक प्रधान और आशा के हस्ताक्षर से जारी किया गया था। उन्होंने बताया कि जांच किए जाने पर प्रधान के असली हस्ताक्षर नहीं थे। इसके अलावा बाउचर के माध्यम से सात हजार रुपये आशा तरसेम कौर द्वारा नवंबर माह में निकाला जाना पाया गया। जांच में यह भी पाया गया कि शिकायत को लेकर कहीं कार्रवाई न हो जाए को लेकर 25 हजार रुपये तीस अगस्त को खाते में जमा किए गए। खाते में घपलेबाजी की नियत से धनराशि निकाली गई थी, जिसमें से बारह हजार रुपये का गबन भी किया गया। श्रीवास्तव ने बताया कि गड़बड़ी पर आशा तरसेम कौर की सेवा समाप्ति करने और अपर शोध अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed