फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पवनकली, गंगाकली को पहले जैसी खुराक नहीं

पवनकली, गंगाकली को पहले जैसी खुराक नहीं

Tue, 18 Sep 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Tue, 18 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पूरनपुर। बाघ को ट्रैंकुलाइज कराने में महारत रखने वाली पवनकली और गंगाकली को पहले जैसी खुराक नहीं मिल रही है। गन्ना, चरी, गुड़ और आटे से ही इनको गुजारा करना पड़ रहा है। बुढ़ापे पर अब इनको आटा और चीनी के न तो लड्डू मिल रहे है और न ही देशी घी।

पवन कली साठ साल की जबकि गंगा कली पचास साल की हो गई है। बाघ की दुर्गंध कई मीटर से सूंघ कर दोनों हथनियां बाघ होने का एहसास करा देती है। बाघ को ट्रैंकुलाइज करने के दौरान बाघ का हमला भी पवन कली झेल चुकी है। जब से वह बाघ को देखते ही बिगड़ने लगती है। वन विभाग के सूत्रों की माने तो हथनियों को प्रतिदिन 15-15 किलोग्राम आटा, ढाई -ढाई किलोग्राम गुड़, तीन-तीन क्विंटल गन्ना, चार-चार क्विंटल चरी दी जा रही है। महावत इदरीस कहते हैं कि ट्रैंकुलाइज अभियान में दोगुनी डाइट दी जाती है। वे मानते है कि पहले हाथनियों को आटा-चीनी के लड्डू, आधा किलोग्राम देशी घी भी कभी-कभार दिया जाता था। सौ-सौ ग्राम सरसों का तेल हाथियों के सिर पर मालिश किया जाता था। बरसात के दिनों में सरसों और नीम के तेल से मालिश की जाती थी। इसके अलावा बरसाती बीमारियों से बचाने को टीकाकरण भी होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed