{"_id":"1-51296","slug":"Pilibhit-51296-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल का लीनियर सिस्टम फेल, सेवाएं बाधित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल का लीनियर सिस्टम फेल, सेवाएं बाधित
Pilibhit
Updated Wed, 12 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन भर मोबाइल सेवा का नेटवर्क रहा बिजी
उपभोक्ताओं को खासी दिक्कतों का करना पड़ा सामना
पीलीभीत। बीएसएनएल मोबाइल की लीनियर सेवा में तकनीकी खराबी आ जाने से उपभोक्ताओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मोबाइल नेटवर्क दिन भर बिजी टोन देता रहा। अधिकारियों को सूचना मिलने पर टेस्टिंग टीम कार्य के लिए जुट गई।
संचार क्रांति के क्षेत्र में हमेशा से नेटवर्क प्राब्लम को लेकर सुर्खियों में रहने वाली बीएसएनएल सेवा एकाएक गड़बड़ा गई। सेवा से जुड़े करीब अस्सी हजार उपभोक्ताओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बीएसएनएल टू बीएसएनएल कॉल करने पर बात नहीं हो पा रही थी। दूरसंचार विभाग के मोबाइल तकनीकी कक्ष में लीनियर सिस्टम फेल हो गया। जिसे देर शाम सेवा काफी बाधित रही। उपभोक्ताओं ने जब आला-अधिकारियों से इसकी शिकायतें की तो उन्होंने तुरंत ही तकनीकी कक्ष में टेस्टिंग टीम को भेज दिया। देर शाम तक सेवा हिचकोले लेती रही। टीडीएम संजय प्रसाद ने बताया कि लीनियर सिस्टम में कोई तकनीकी खराबी आ गई थी। सेवा को ठीक करने के लिए टीम लगी हुई है। जल्द ही फाल्ट से निजात दिलाई जाएगी।