{"_id":"1-47294","slug":"Pilibhit-47294-122","type":"story","status":"publish","title_hn":" रामनगर में बाघ ने दो कुत्तों को मारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में बाघ ने दो कुत्तों को मारा
Pilibhit
Updated Mon, 23 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
घुंघचाई में बकरे को समझ बैठे बाघ
पीलीभीत/ जराकोठी/घुंघचाई। रामनगर जूनियर हाईस्कूल के पास शनिवार की रात बाघ ने दो कुत्तों को मार दिया, जिससे गांव और उसके आसपास के क्षेत्रों में दहशत व्याप्त हो गई है। उधर घुंघचाई में घुमंतू बकरे को लोग बाघ समझ बैठे, इस कारण शोर मच गया।
शनिवार की रात रामनगर जूनियर हाईस्कूल के पास से बाघ ने दो कुत्ताें को मार डाला। ग्रामीणों ने टार्च की रोशनी डाली और शोर मचाया तो वह निगोही ब्रांच नहर होते हुए दियूरिया के जंगल की ओर चला गया। घुंघचाई में शनिवार रात एक बकरे को बाघ समझ कर ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोग घरों के अंदर कैद हो गए। काफी देर बाद जब ग्रामीणों ने गौर से देखा तो वह बकरा निकला। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।