{"_id":"1-44669","slug":"Pilibhit-44669-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बंद घरों में चोरियां, खुली एक भी नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच बंद घरों में चोरियां, खुली एक भी नहीं
Pilibhit
Updated Fri, 22 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। डीआईजी के आदेश पर संदिग्धों, वांछितों और अपराधियों की धड़पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान का असर चोरों पर नहीं पड़ रही है। खाकी पर हावी चोर तीन माह के भीतर पांच बंद घरों से नगदी समेत लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए, मगर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बाद खुलासे के लिए कोई प्रयास नहीं करती। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से क्राइम कंट्रोल का किया जा रहा पुलिस का दावा फेल साबित हो रहा है।
जिले भर में डीआईजी के आदेश पर पुलिस इन दिनों प्रतिदिन अभियान चलाकर संदिग्धों, हिस्ट्रीशीटरों, वांछित अपराधियों और शहर में अपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों की धड़पकड़ के लिए अभियान चला रही है। हर दो दिन पर फ्लैग मार्च निकालकर सतर्कता का अहसास कराया जा रहा है। पुलिस के इस अभियान का असर शहर के चोरों पर दिखाई नहीं पड़ रहा है। खाकी पर हावी चोर घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। सरकारी काम के बोझ तले दबी पुलिस भी चोरों के सामने अब घुटने टेकने जैसी हालत में दिख रही है। इन दिनों चोरों के निशाने पर शहर के बंद पड़े घर हैं। दो माह के भीतर बंद पड़े पांच घरों का ताला तोड़कर चोर नगदी समेत लाखों रुपये का सामान चुरा ले गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर अपने कर्तव्यों की इति श्री कर लेती है। घटना के बाद चोरों की सुरागकशी करना भी मुनासिब नहीं समझती।
बाक्स
मुखबिरों का टूटा जाल
मुखबिरों का अब पुलिस से विश्वास टूटने लगा है। शायद यही वजह है कि मुखबिरों ने भी पुलिस से दूरी बना ली है। इसके पीछे कारण जो भी हों, लेकिन यह साफ है कि पुलिस के पास मुखबिरों का कोई अपना नेटवर्क नहीं है। इस वजह से पुलिस के हाथ चोरों के गिरेबान तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन
बाक्स
काम के बोझ तले दबी है पुलिस
पुलिस के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पुलिस को लाइन आर्डर बनाए रखने के साथ तमाम सरकारी अन्य कामकाजों का भी जिम्मा है। सरकारी लिखा पढ़ी और काम के बोझ के कारण पुलिस अपने मूल कर्तव्य का चाह कर भी निर्वहन नहीं कर पाती। यही वजह है कि पुलिस वारदात के बाद उसके खुलासे के लिए वर्क नहीं कर पाती।
बाक्स
इन बंद घरों में हुईं चोरियां
0 11 अप्रैल : कृष्ण लोक कॉलोनी निवासी एसके माहेश्वरी के घर से स्कूटी, नगदी समेत पांच लाख की चोरी।
0 17 अप्रैल : शारदा ऑयल मिल कॉलोनी निवासी प्रधानाचार्य उमेश चंद्र पांडे के घर से 20 हजार की नगदी समेत 20 लाख का सामान चोरी।
0 सात मई : मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी रामेश्वर दयाल और सोहनलाल के घर से लाखाें की चोरी।
0 10 जून : एकतानगर कॉलोनी निवासी फार्मर गुरुचरन सिंह के घर से जेवरात समेत आठ लाख की चोरी।
0 19 जून : मोहल्ला खकरा निवासी अंबिका प्रसाद के घर से नगदी समेत करीब पांच लाख का सामान चोरी।
वर्जन
बंद घर छोड़ने से पहले दें सूचना
घर बंद कर परिवार समेत बाहर जाने वाले लोग इसकी सूचना संबंधित थाने या चौकी पर दें ताकि पुलिस उन घरों की खासतौर पर निगरानी कर सके। इससे बंद घरों में हो रहीं घटनाओं से बचा जा सकता है। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें काम कर रही हैं। जल्द हो चोरों को पकड़ा जाएगा।
अमित वर्मा, एसपी