फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   एसपी की पहल लाई रंग

एसपी की पहल लाई रंग

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। अतिक्रमण और जाम की समस्या को लेकर एसपी ने व्यापारियों के साथ एक बैठक की, जिसमें यातायात से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हुई। एसपी ने एएसपी के नेतृत्व में यातायात नियंत्रण अतिक्रमण हटाओ समिति का गठन किया है।
विज्ञापन

शहर के अकेजन वेंकटहॉल में एसपी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें व्यापारियों ने अतिक्रमण और जाम की समस्या के लिए नगर पालिका प्रशासन को दोषी ठहराया। पश्चिमी उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर छोटे दुकानदार को ही अब तक उजाड़ा गया है। शहर का रोडवेज बस अड्डा ट्रैफिक के लिए बड़ी समस्या है। ट्रांसपोर्टर मोहम्मद अतहर खां ने बड़े वाहनों के खड़े करने के लिए प्रशासन से जगह उपलब्ध कराने की मांग की। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अनिल महेंद्रु ने कहा कि पिछली
विज्ञापन

बैठक में स्टेट बैंक के पास खड़े होने वाले वाहनों को पुरानी तहसील में खड़े कराने का निर्देश दिया गया था, लेकिन अभी भी वाहन सड़क पर ही खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अतिक्रमण हटाने में प्रशासन के साथ है, लेकिन अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का शोषण कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। नो इंट्री क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश का समय बढ़ाने की मांग पर एसपी ने दोपहर एक बजे से दो बजे तक वाहनों के प्रवेश और दो से तीन बजे तक जाने की छूट दी। ईओ विजय प्रताप सरल ने कहा कि सड़कों के किनारे फुटपाथ के निर्माण के लिए 1.52 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। सिटी मजिस्ट्रेट डॉ एमएम खां ने कहा कि अतिक्रमण हटाने से पूर्व इसका व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाएगा। पहले पक्के अतिक्रमण हटवाए जाएंगे उसके बाद ही खोखे आदि हटेंगे। एसपी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सभी को नो इंट्री का हरहाल में पाना करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात के नोडल अधिकारी एएसपी डॉ अरविंद भूषण पांडे के नेतृत्व में यातायात नियंत्रण अतिक्रमण हटाओ समिति गठित की गई। समिति में सिटी मजिस्ट्रेट, सभी एसडीएम, ईओ, एआरटीओ समेत 13 व्यापारी शामिल हैं। गठित टीम टैंपो, टैक्सी आदि खड़ी करने के लिए जगह निश्चित करेगी।

एसपी ने कहा कि ईओ सभी फुटपाथों की मरम्मत कराकर अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर नोटिस जारी करें। समिति की 25 मई को होने वाली बैठक में समीक्षा की जाएगी। बैठक में सीओ सिटी दिनेश कुमार शर्मा, कोतवाल स्वदेश कुमार, एसओ सुनगढ़ी पहुप सिंह, यातायात निरीक्षक योगेंद्र सिंह समेत भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed