{"_id":"1-40844","slug":"Pilibhit-40844-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरझाए चेहरों पर मुस्कान लाना लक्ष्य: राजू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरझाए चेहरों पर मुस्कान लाना लक्ष्य: राजू
Pilibhit
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। एलायंस क्लब के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष बी तिरुपति राजू ने कहा कि क्लब सेवा सहयोग और सहचर्य पर काम कर समाज को नई दिशा दे रहा है। मुरझाए चेहरों पर मुस्कान लाना क्लब का लक्ष्य है।
वह रविवार को एक बैंक्वेट हाल में क्लब के स्थापना दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कहा, शिक्षा, पर्यावरण, भूमि, भ्रूण और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर लोगों को जागरूक करने और इस दिशा में लोगों को सहयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 2008 में विशाखापटनम से क्लब शुरू हुआ। आज विश्व के 20 देशों में करीब सात हजार सदस्य हैं। डिस्ट्रिक्ट गर्वनर मधु कुमार ने कहा कि सेवा करने से मन को शंाति मिलती है। किसी गरीब की मदद करने के लिए सहयोग की आवश्यकता होती है। सहचर्य के माध्यम से सहयोग जुटाकर सेवा करना ही क्लब का उद्देश्य है। इससे पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष कैप्टन कुलदीप सिंह, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एम एस भटनागर व मधुकुमार ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। पीआरओ कंचन सक्सेना ने ध्वज वंदना, स्प्रिंगडेल कॉलेज के बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वगत गीत और कृष्ण भक्ति गीत प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में डॉ राजीव श्रीवास्तव, गुरवीर सिंह छाबड़ा ने भी विचार व्यक्त किए। सहयोग के लिए चारू धवन, कंचन सक्सेना, मिथलेश शर्मा व राशि मैनी को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर महेन्द्र सिंह रावत, मधु पांडे, चरनजीत छाबड़ा, किरन हांडा, निशा सक्सेना, रानी गुप्ता, कल्पना सक्सेना, साधना जौहरी, केडी सक्सेना, राजेश राय हांडा, राजेन्द्र सक्सेना आदि सदस्य उपस्थित रहे। संचालन अर्चना त्रिपाठी ने किया।