{"_id":"1-40333","slug":"Pilibhit-40333-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद में प्रमुख सचिव को मिली खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद में प्रमुख सचिव को मिली खामियां
Pilibhit
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत/ पूरनपुर। प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास नेपाल सिंह रवि को गेहूं क्रय केंद्रों के निरीक्षण में तमाम खामियां मिली। शाम को गांधी सभागार में गेहूं खरीद की समीक्षा बैठक लेकर उन्होंने खरीद व्यवस्था में सुधार न आने पर कड़े तेवर दिखाए।
पूरनपुर में निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव को मंडी समिति के राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के गेहूं खरीद केंद्र पर इलैक्ट्रानिक कांटे में दो किलोग्राम का अंतर मिला। इस पर उन्होंने गेहूं के कट्टे को दूसरे कांटे के अलावा एक अन्य क्रय केंद्र पर तुलवाया। बोरों पर सेंटर कोड न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। गेहूं उतार में डाला वसूली की खरीद केंद्र प्रभारी समेत कई कर्मचारियों से जानकारी की। कर्मचारियोें ने उतार में कई दिन लगने की तो शिकायत की, लेकिन डाला वसूली को मुंह नहीं खोला। नमूना को गेहूं न मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। प्रमुख सचिव ने गांव मैनी गुलड़िया के कश्मीर सिंह से गेहूं खरीद के बावत पूछताछ की। इस पर क्रय केंद्रों पर सुविधा शुल्क और तमाम झंझटों को लेकर आढ़तियां को 1130 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं बिक्री करने की जानकारी दी। इस दौरान गांव पिपरिया मझारा के किसान रनवीर सिंह ने पिपरिया मंडन खरीद केंद्र पर सौ रुपये प्रति क्विंटल सुविधा शुल्क वसूलने का आरोप लगाया। उसका आरोप था कि अधिकांश गेहूं खरीद केंद्रोें पर सुविधा शुल्क वसूला जा रहा है। गांव मैनाकोट निवासी और भाकियू के जिला सचिव नरेंद्र सिंह ने मंडी समिति के एक गेहूं खरीद केंद्र पर अस्सी रुपये प्रति क्विंटल उससे सुविधा शुल्क वसूले जाने की शिकायत की। एग्रो के खरीद केंद्र पर गेहूं से भरे बोरों में कम टांके लगे होने पर प्रमुख सचिव ने ठेकेदार से इसकी कटौती करने के निर्देश दिए।
पीसीएफ गेहूं खरीद केंद्र पर शिकायत पंजिका सार्वजनिक रुप से नहीं रखी पायी गयी। इसके अलावा गेहूं खरीद केेंद्रों पर किसानों को दी जाने वाली सुविधाएं भी नहीं मिली। निरीक्षण के दौरान डीएम राजशेखर, एडीएम प्रवीण कुमार, सीडीओ सुरेंद्र कुमार, डिप्टी आरएमओ वीके त्रिपाठी, एसडीएम पीके आर्या, मंडी समिति सचिव उमेश अवस्थी आदि अधिकारी थे। बाद में उन्होंने गांधी सभागार में क्र य केन्द्र प्रभारियों की बैठक ली। टारगेट लिस्ट के आधार पर कार्य करने समय से भुगतान के निर्देश दिए। बैठक में मंडलायुक्त केमोहन राव डीएम राजेश्वर, सिटी मजिस्ट्रेट एमएम खान सहित कई अधिकारी थे।
विज्ञापन
इंसेट
बोरों में टांके कम तो ठेकेदारों से कटौती
पूरनपुर। प्रमुख सचिव के निरीक्षण के दौरान अधिकांश गेहूं खरीद केंद्रों पर बोरों को सिलने को लगाए गए टांके कम पाए गए। प्रत्येक बोरा में बारह के जगह नौ-दस टांके लगे मिले। प्रमुख सचिव ने इस पर गेहूं बोरों से गिरने की बात कहते हुए नाराजगी व्यक्त की। साथ ही कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर डीएम ने अब बोरों में टांके कम होने पर ठेकेदार से कटौती करने के निर्देश दिए।
इंसेट
इलेक्ट्रानिक कांटे पर तोला वजन
पूरनपुर। निरीक्षण के दौरान एक इलेक्ट्रानिक कांटा सही मिलने पर उसकी जांच को अफसर अपना वजन तोलने से नहीं चूके। डीएम के अलावा सीडीओ, पीडी ने भी अपना वजन तोला।