{"_id":"122-106710","slug":"Pilibhit-106710-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायपंचायत स्तर पर खुलेंगी खादी ग्रामोद्योग इकाइयां: राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायपंचायत स्तर पर खुलेंगी खादी ग्रामोद्योग इकाइयां: राय
Pilibhit
Updated Sat, 22 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री नारद राय ने कहा कि गांवों के विकास के लिए न्याय पंचायत स्तर पर खादी ग्रामोद्योग इकाइयां स्थापित की जाएंगी।
वह शुक्रवार को हाफिज रहमत खां लॉ कॉलेज में हुई प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कुटीर उद्योगों पर फोकस नहीं किया गया। प्रदेश सरकार कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। इसी का परिणाम है कि युवा महानगरों की ओर पलायन कर रहे हैं। देशभर में जितने बेरोजगार हैं, उसमें से 35 प्रतिशत युवा अकेेले यूपी में हैं। कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण रोजगार योजना के कुल बजट से 35 प्रतिशत बजट यूपी को दिया जाना चाहिए, ताकि प्रदेश के युवा आगे बढ़ सकें। उन्होंने मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केंद्र सरकार कोई भी कानून बनाकर जनहित का काम करना नहीं चाहती है। जनता के साथ धोखा किया जा रहा है। सांसदों को आदर्श गांव गोद लेने का हुक्म दिया गया, लेकिन बजट नहीं दिया गया। स्वच्छता अभियान के नाम पर यहां का कूड़ा वहां डाला जा रहा है। कूड़ा निस्तारीकरण को लेकर भी कोई बजट नहीं दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी विदेशी इन्वेस्टरों को निमंत्रण दे रहे हैं। यह निमंत्रण नहीं बल्कि देश को गुलाम बनाने के रास्ते हैं। खादी ग्रामोद्योग राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने कहा कि राज्यस्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी किसानों व युवाओं को प्रेरित करने का काम कर रही है। इस मौके पर बरखेड़ा विधायक हेमराज वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर, मोहम्म्द आरिफ व दीपेंद्र सिंह चौहान उर्फ बबलू आदि मौजूद रहे।