{"_id":"122-105892","slug":"Pilibhit-105892-122","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के लिए बेटों ने पिता को मारी गोली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के लिए बेटों ने पिता को मारी गोली
Pilibhit
Updated Mon, 10 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलसंडा। जमीन नाम न करने से नाराज बेटों ने बाप के ऊपर फायर झोंक दिया। इससे वृद्ध घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित के दोनों बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव मकरंदपुर ता. सिमरोली निवासी रामदीन जाटव ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उसके तीन पुत्र और एक पुत्री है। पुत्र कलीराम और धनपाल की वह शादी कर चुका है लेकिन व्यवहार ठीक न होने की वजह से दोनों की पत्नियां घर छोड़कर चली गईं। आरोप है कि दोनों बेटे अपने बाप पर यह कहकर जमीन नाम कराने का दबाव बनाने लगे कि जमीन नाम न होने की वजह से उनकी पत्नियां छोड़कर गई हैं। पिछले कई दिनों से बाप बेटों के बीच विवाद चल रहा था।
आरोप है कि शनिवार की रात जब वह घर के बाहर खड़ा था तभी उसके दोनों बेटे आए और कहासुनी के बाद धनपाल ने तमंचे से गोली चला दी जो उसकी दाहिनी जांघ मेें लगी। ग्रामीणों के सहयोग से उसको रात में ही थाने लाया गया। घायल वृद्ध की ओर से पुलिस ने उसके हमलावर दोनों बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
मारपीट करने का आरोप
बिलसंडा। गांव मुड़िया बिलहरा निवासी नत्थूलाल ने रंजिश के चलते गांव के ही सर्वेश कुमार, उसके पुत्र दीपक कुमार और रिंकू के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।