फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मंडी में धान की आवक बढ़ी, रेट में भी मामूली सुधार

मंडी में धान की आवक बढ़ी, रेट में भी मामूली सुधार

Sat, 08 Nov 2014 05:30 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sat, 08 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। मंडी में धान की आवक बढ़ने के साथ ही रेट में भी मामूली सुधार हुआ है। शुक्रवार को यहां सामान्य धान की खरीद 1125 रुपये तक हुई। वहीं सरकारी केंद्रों पर अभी भी औपचारिकता निभाई जा रही है।
विज्ञापन

त्यौहार पर बंदी के बाद शुक्रवार के खुली मंडी में धान की अच्छी आवक हुई। आंकड़ों के अनुसार 27150 क्विंटल धान खरीदा गया जबकि काफी धान तौलने से रह गया। आढ़तियों के अनुमान के अनुसार 35 हजार से अधिक धान की आवक हुई है। आवक बढ़ने के साथ रेट में भी मामूली सुधार देखा गया। अभी तक 950-1000 रुपये के दर से खरीदा जाने वाला शुक्रवार को 1125 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। वहीं अच्छे और महीन धान के दाम 1360 से 1500 रुपये तक रहे।
विज्ञापन


नहीं कम हो रही नमी
कटाई को खरीद को शुरू हुए एक से अधिक समय बीत चुका है लेकिन धान में नमी की मात्रा अभी भी कम नहीं हो रही है। कंबाइन से कटने के बाद जो धान सीधे मंडी पहुंच रहा है उनमें 22 से 28 प्रतिशत तक नमी अभी भी पाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन भी उतरा 54 एमटी चावल
चावल उतार की गति अभी भी धीमी बनी हुई है। पहले दिन बुधवार को पूरनपुर और पीलीभीत के गोदामों में मिल से पहुंचा मात्र 54 मैट्रिक टन चावल उतारा गया था। बृहस्पतिवार की छुट्टी के बाद शुक्रवार को भी दोनों गोदामों पर 54 मैट्रिक चावल की उतर सका।


सोमवार से तेजी की उम्मीद
त्यौहारों के चलते बार बार छुट्टियों के कारण धान खरीद के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं भी प्रभावित हो रही हैं। अब शनिवार व रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार से व्यवस्था ठीक होने की उम्मीद जताई जा रही है। यदि सोमवार से उतार में तेजी आती है तो धान के दाम भी बढ़ सकते हैं।

धान खरीद में तेजी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पहले से खरीद बढ़ी भी है। सोमवार से चावल उतार व्यवस्था भी ठीक हो जाएगी।
ईश्वर चंद्र गुप्ता, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed