फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सतगुरु नानक प्रगटिया...

सतगुरु नानक प्रगटिया...

Thu, 06 Nov 2014 05:30 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Thu, 06 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। सुबह पाठ का भोग पड़ेगा साथ ही कीर्तन और गुरुवाणी का बखान होगा। पर्व को लेकर पिछले 10 दिन से चल रहा प्रभातफेरियों का क्रम बुधवार को पूरा हो गया।
विज्ञापन

सिखों के पहले गुरु गुरुनानक देव का गुरुवार को जन्मदिन है। प्रकाश पर्व को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। शहर सहित मझोला, पूरनपुर व अन्य नगर कस्बों में प्रभातफेरियां निकाली जा रही हैं जिनका क्रम बुधवार को पूरा हो गया। प्रकाश पर्व को लेकर शहर के छेवी पातशाही, छतरी चौराहा स्थित गुरुनानकसर और एकतानगर गुरुद्वारे को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
विज्ञापन

तीनों गुरुद्वारे में दीवान सजेगा और पाठ के बाद शबद कीर्तन होंगे। गुरुनानकसर गुरुद्वारे के प्रधान गुरदेव सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को गुरुद्वारे के मुख्यग्रंथी बाबा ज्ञानी मान सिंह और बरेली के कथावाचक संगत को निहाल करेंगे। छेवी पातशाही में सुबह 10-12 बजे तक, छतरी चौराहा गुरुद्वारे में सुबह 10 से दो बजे तक और एकतानगर में शाम सात बजे से 10 बजे तक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मझोला। प्रकाश पर्व को लेकर कस्बे में प्रभातफेरी निकाली गई। गुरुद्वारा कलीधर सिंह सभा से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई प्रभातफेरी वापस गुरुद्वारा पहुंची। गुरुवार को यहां रखे गए अखंडपाठ का भोग पड़ेगा। साथ ही रागी जत्थे गुरुवाणी का बखान करेंगे। प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे को बिजली की झालरों से सजाया गया है।

प्रभातफे री निकली, आज सजेगा दीवान
पूरनपुर। बुधवार को गुरुद्वारा श्री सिंह सभा से शुरू हुई प्रभातफेरी प्रमुख मार्गों से होती हुई आसाम रोड पर स्वर्ण सिंह के आवास और यहां से लक्ष्मीकांत भारद्वाज के आवास पहुंची। प्रभातफेरी में शामिल लोगों को चाय का लंगर कराया गया। प्रभातफेरी में श्रद्धालु भजन कीर्तन करते चल रहे थे। हेड ग्रंथी बलविंदर सिंह ने प्रवचन कर गुरु महाराज के बताए रास्ते पर चलने का आवाहन किया। प्रभातफेरी मेें बलजीत सिंह खैरा, मास्टर गुरदयाल सिंह, सन्नी सिंह, बिट्टू सिंह, हैप्पी सिंह आदि प्रमुख लोग शामिल हुए। बृहस्पातिवार को दीवान सजाया जाएगा।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed