फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   गोमती उद्गम स्थल को भी एक भागीरथ का इंतजार

गोमती उद्गम स्थल को भी एक भागीरथ का इंतजार

Sun, 26 Oct 2014 05:34 AM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sun, 26 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
माधोटांडा। देश भर में भले ही स्वच्छ भारत अभियान का डंका बज रहा हो लेकिन अवध नगरी को अपना पावन स्पर्श कराने वाली जिले की गोमती नदी के उद्गम स्थल को आज भी किसी भागीरथ का इंतजार है। उद्गम स्थल जलकुंभी से पूरी तरह पट चुका है। पहले इस स्थल के दोनों ओर आदर्श तालाब विकसित किए गए थे, लेकिन लाखों खर्च के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

अवध नगरी की शोभा बढ़ाने वाली गोमती नदी को माधोटांडा स्थित फुल्हर झील से साफ सुथरा रखने, अविरल धारा बहाने को लाखों खर्च करने के साथ-साथ जागरूकता अभियान भी चलाया गया, लेकिन उद्गम स्थल आज भी दुर्दशा का शिकार बना हुआ है। बसपा सरकार के कार्यकाल में गोमती संरक्षण अभियान के तहत तमाम पर्यावरणविदें और गंगा महासभा एवं लोक भारती के पदाधिकारियों ने 960 किमी की लंबी गोमती गंगा यात्रा निकालकर सरकार की नींद खोली थी।
विज्ञापन

000
दो प्रोजेक्टों को मिली थी हरी झंडी
गोमती गंगा यात्रा के दौरान प्रदेश शासन के कैबिनेट सचिव भी यहां हेलीकाप्टर से पहुंचे थे। उन्होंने यहां वृहद योजना बनवाकर अविरल धारा बहाने को दो प्रोजेक्टों को मंजूरी दिलाई थी। पहले साढ़े पांच करोड़ की लागत के प्रोजेक्ट से हरदोई ब्रांच के उद्गम स्थल तक स्वच्छ पानी पहुंचाना था जबकि दूसरे 15.50 करोड़ के प्रोजेक्ट से जनपद की सीमा तक जगह-जगह लुप्त हो रही गोमती को चौड़ा करना था। इस कार्य की जिम्मेदारी बाढ़ खंड और पंचायत विभाग को सौंपी गई थी। कुछ कार्य भी हुआ लेकिन सरकार जाने के बाद योजना भी समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
जिले में दो मंत्री फिर भी अस्तित्व खतरे में
गोमती उद्गम स्थल की फुल्हर झील लंबे अरसे से जलकुंभी से पटी पड़ी है। माधोटांडा ग्राम पंचायत और हरीपुर फुल्हर ग्राम पंचायत ने तालाब पर लाखों खर्च किए, लेकिन आगे बजट न मिलने से दोनों गंदगी से पटे हुए हैं। देश भर में नदियों को प्रदूषण मुक्त करने की योजनाओं पर कार्य जारी है लेकिन जिले में एक केंद्रीय मंत्री और एक राज्यमंत्री के होने के बावजूद यह धार्मिक आस्था से जुड़ी प्राचीन धरोहर अपने अस्तित्व को लेकर लड़ाई लड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed