{"_id":"5c436881bdec22118137294d","slug":"91547921537-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में पानी न आने से भड़के किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में पानी न आने से भड़के किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। गांव बौनी में नहर में पानी न आने से किसान बेहद परेशान हैं। शनिवार को उन्होंने नहर विभाग के विरोध में नारेबाजी करके प्रदर्शन किया।
किसान शनिवार सुबह प्राथमिक विद्यालय के पास जमा हुए और नहर विभाग के विरोध में नारेबाजी करने लगे। किसानों का आरोप था कि विभागीय अनदेखी के चलते उनके गांव के पास से गुजर रही बौनी माइनर में तीन दशक से टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है, इससे सिंचाई का संकट बना हुआ है। ग्राम प्रधान अशोक मौर्य नहर विभाग के अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान कराने के आश्वासन पर किसान शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में महीपाल, झांझनलाल, दयाराम, अहिरवरन लाल, तोताराम, मेवाराम, सुंदरलाल, तेज बहादुर, सुआलाल, रामप्रकाश, नंदराम, हरपाल सिंह, बैकुंठनाथ, हरीश, सरनाम आदि शामिल थे।