फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   96 घंटो से मृत पड़ा सांड, वन महकमा कर रहा अनदेखी

96 घंटो से मृत पड़ा सांड, वन महकमा कर रहा अनदेखी

Wed, 24 Oct 2018 11:29 PM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
96 घंटो से मृत पड़ा सांड, वन महकमा कर रहा अनदेखी
96 घंटो से मृत पड़ा सांड़, वन विभाग कर रहा अनदेखी
विज्ञापन

आबादी के निकट बाघ ने बनाया था निवाला, लगातार शव खाने आ रहा
गजरौला क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी जारी, दहशत में किसान
अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला/पीलीभीत। माला जंगल से दूर आबादी क्षेत्र के एक गन्ने के खेत में बाघ का निवाला बने सांड़ के शव पड़े चार दिन गुजर गए है, लेकिन उदासीनता के चलते वन विभाग के जिम्मेदारों ने मृत सांड़ के शव को नहीं दफनाया। जिसके चलते खेत के निकट बाघ की लगातार मौजूदगी बनी हुई है। बुधवार को खेत पर पहुंचे किसान ने बाघ के पगचिह्न देख दहशत और बढ़ गई।

टाइगर रिजर्व के जंगल से दूर खेतों में बाघ की चहलकदमी लगातार जारी है। माला रेंज के जंगल क्षेत्र से बाहर बाघ की दस्तक से किसान परेशान है। गजरौला क्षेत्र के अंतर्गत सहराई इलाके में चार दिन पूर्व खेतों में चहलकदमी कर रहे बाघ ने किसान राशिद खां के गन्ने के खेत में एक सांड़ को अपना निवाला बनाया था। खेत स्वामी की सूचना पर वनकर्मियों ने मौके पर पहुंच जानकारी कर औपचारिकताएं निभाई थी। पड़ोस में ही इदरीश का भी खेत है, उन्होंने बताया कि सांड़ का शव खाने के लिए बाघ लगातार आ रहा है। किसान के मुताबिक सोमवार को पड़ोस के खेत स्वामी ने खेत की जुताई की थी। बुधवार को वह जुते खेत के नजदीक से गुजरे तो बाघ की चहलकदमी के पगचिह्न दिखे। बाघ की मौजूदगी के चलते किसान खेतों की ओर जाने से भी कतराने लगे है। इस बाबत सूचना पर बीट प्रभारी सत्यवीर संधू ने बताया कि मृत सांड़ के शव पड़े होने की सूचना सामाजिक वानिकी को दी गई है। जल्द ही टीम उसके शव को दफना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed