{"_id":"5bae627b867a557f195f4add","slug":"91538155131-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी के बाद खाद्य टीम ने लिए नमक के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी के बाद खाद्य टीम ने लिए नमक के सैंपल
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
28पीबीटीपी-31
छापामारी के बाद खाद्य टीम ने लिए नमक के सैंपल
बरखेड़ा के एक गोदाम पर हुई कार्रवाई से हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
बरखेड़ा/पीलीभीत। सरकारी राशन के गोदाम की आड़ में निजी गोदाम से बड़े पैमाने पर गुणवत्ताहीन नमक की सप्लाई की जा रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर गुरुवार को अभिहीत अधिकारी वीके वर्मा के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने गोपनीय तरीके से उक्त गोदाम पर छापा मारा। यहां से चार नमक की थैली सील कर उनका सैंपल जांच को प्रयोगशाला भेजा गया है। चर्चा यह भी है कि इसी गोदाम से सरकारी गोदाम पर नमक सप्लाई किया जाता था।
लंबे समय से सरकारी राशन की दुकानों पर नमक की बिक्री को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसमें अधिकारियों की मिलीभगत का भी आरोप लगाया जाता रहा है। बरखेड़ा में सरकारी राशन की दुकान के पास संचालित एक गोदाम से नमक की सप्लाई की सूचना अधिकारियों को मिली। इस पर खाद्य विभाग की टीम ने गुरुवार को अभिहीत अधिकारी वीके वर्मा के निर्देश पर गुपचुप तरीके से खाद्य सुरक्षा अधिकारी कीर्ति आनंद, राम मिलन राना, सुभाष, बाबू यादव ने छापामारी की। गोदाम पर पहुंचकर नमक के चार पैकेट सील किए। इसकी गुणवत्ता की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। टीम की पूछताछ के दौरान गोदाम प्रभारी ने अपना नाम पंकज शर्मा बताया है। टीम की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।