{"_id":"5acb86f64f1c1bf5618b6759","slug":"91523287798-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्नदाता की मेहनत पर फिरा पानी, राहगीर भी फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्नदाता की मेहनत पर फिरा पानी, राहगीर भी फंसे
Updated Mon, 09 Apr 2018 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीड..........
अन्नदाता की मेहनत पर फिरा पानी, हाईवे पर लगा जाम
आंधी के साथ आई बारिश से खेतों में बिछी गेहूं की फसल
बीसलपुर के एक गांव में खाली पड़ी झोपड़ी पर गिरी बिजली
09 पीबीटीपी 5, 11, 18, 25, 26,27,28
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। जिले भर में आंधी व बारिश अन्नतदाताओं के लिए कहर बनने के साथ ही व्यवस्था को भी ध्वस्त कर गई। खेतों में पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल आंधी के चलते खेतों में ही बिछ गई। वहीं क्रय केंद्रों पर रखा गेहूं भी भीग गया। बारिश के दौरान बरेली व टनकपुर हाईवे पर पेड़ गिरने से राहगीर जाम में फंसकर रह गए। कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू कराया जा सका। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल गिरने से पैदावार में काफी फर्क पड़ेगा। एक तो कटाई लेट होगी और यदि एक दो बार बारिश और हुई तो गेहूं का रंग काला भी पड़ सकता है।
सोमवार सुबह करीब 11 बजे के बाद अचानक तेज हवाओं से मौसम का मिजाज बिगड़ गया। कुछ देर में ही हवाओं के साथ तेज बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। लगातार दो घंटे हुई बारिश से शहर के आसपास क्षेत्रों में खेतों में लहलहाती गेहूं की फसल गिर गई। उधर सड़कों से गुजर रहे राहगीरों को भी कई मुसीबतें झेलनी पड़ी। टनकपुर हाईवे पर पिपरिया गांव के पास एक पेड़ टूटकर गिर गया। जिससे हाईवे पर दोनों तरफ का यातायात ठप हो गया। नगर पालिका की जेसीबी की मदद से गिरे पेड़ को हटवाकर यातायात शुरू कराया। एएसपी रोहित मिश्र की फटकार के बाद जहानाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलावाया। ललौरीखेड़ा ब्लॉक के गांव बालपुर पट्टी स्थित परिषदीय विद्यालय में एक पेड़ गिरने से परिसर में खड़ी शिक्षिका अंजू सिंह की स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि जिस दौरान यह पेड़ गिरा, इक्का दुक्का बच्चे ही स्कूल परिसर में थे।
पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में सोमवार को करीब एक घंटे तक बारिश हुई। बारिश से गेहूं कटाई व गन्ना की छिलाई रुक गई। मंडी समिति सहित क्षेत्र के गेहूं खरीद केंद्रों पर ढेरों में लगा गेहूं भीग गया। खरीद केंद्रों पर तौल चुके गेहूं को बोरों में भरकर सुरक्षित स्थानों पर रखवाया गया। बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि अगर फिर बारिश हुई तब गेहूं का दाना काला हो जाएगा।
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर समेत तहसील क्षेत्र में सोमवार दोपहर आई से आंधी व बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल गिर गई। खेतों में चल रही कटाई भी बाधित हो गई। वहीं गेहूं व गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल कार्य भी बाधित हुआ। आंधी से बाईपास रोड पर चीनी मिल कालोनी के निकट सड़क किनारे खड़ा सूखा पेड़ बिजली की लाइन पर गिर पड़ा, जिससे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। आंधी से कई स्थानों पर बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे विद्युत आपूत व्यवस्था ठप हो गई। एसडीओ आनंद बाबू ने बताया कि क्षतिग्रस्त बिजली लाइन सही कराई जा रही है। इधर नायब तहसीलदार अजय सक्सेना ने बताया कि सभी लेखपालों को अपने अपने क्षेत्रों में आंधी पानी से हुई क्षति का आकलन करने के निर्देश दे दिए गए हैं। गांव कड़ैला में रमेश गंगवार की खाली पड़ी झोपड़ी बिजली गिर गई, जिसमें कोई खास नुकसान नहीं हुआ।
शेरपुरकलां। क्षेत्र में आंधी व बारिश से शेरपुर समेत गांव पजाबा, टंडोला, लालपुर, उदयपुर, जटपुरा, रुद्रपुर, अभयपुर आदि गांवों में तेजी से चल रही गेंहू की कटाई थम गई। वहीं ईट भट्टा संचालक तौकीर अली खां, सिकंदर खां, हाजी बब्लू खां, इशरत खां व रईसुल हसन खां का कहना है कि तेज बारिश से तैयार की गई कच्ची ईटें गल गई। इससे हजारों का नुकसान होने की संभावना है।
जराकोठी। क्षेत्र में तेज आंधी के बाद हुई बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल गिर गई। वहीं कई स्थानों पर तो गेहूं के खेतों में भारी भराव हो गया।
अमरिया/परेवा वैश्य/न्यूरिया। आंधी व बारिश से गेहूं व आम की फसल को खासा नुकसान पहुंचा है। खेतों में जहां गेहूं की फसल तेज हवाओं के चलते गिर गई वहीं पेड़ों में लगा आम का बौर झड़कर नीचे गिर गया। ईंट भट्ठों पर खुले आसमान के नीचे सुखाई जा रही कच्ची ईंटें गल गई है। खेतों में पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल भी गिर गई। कुछ स्थानों पर खेतों में खड़ा गन्ना भी गिर गया।