{"_id":"5a70d3304f1c1ba0268b7578","slug":"91517343536-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा क्षेत्र की सहकारी समितियों के सभापति एवं उपसभापति निर्विरोध चुने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेकड़ा क्षेत्र की सहकारी समितियों के सभापति एवं उपसभापति निर्विरोध चुने
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा क्षेत्र की सभी साधन सहकारी समितियों के सभापति एवं उपसभापति के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इसमें सभी सहकारी समितियों के संचालकों ने सभापति एवं उपसभापति निर्विरोध चुने।
मंगलवार को नगर क्षेत्र की सभी साधन सहकारी समितियों में सभापति एवं उपसभापति पद का चुनाव हुआ। इसमें खेकड़ा साधन सहकारी समिति से चौधरी रामोतार सिंह निवासी मवीं कला सभापति एवं कमलेश देवी उपसभापति सर्वसंमति से चुनी गई। हसनपुर मसूरी साधन सहकारी समिति से संजीव यादव सभापति एवं योगेश शर्मा उपसभापति चुने गए। काठा साधन सहकारी समिति से सुदेश चौहान सभापति और सतवीर सिंह उपसभापति, बड़ागांव साधन सहकारी समिति से राजेश शर्मा सभापति और जय कुमार उपसभापति चुने गए। फिरोजपुर साधन सहकारी समिति से प्रमोद कुमार सभापति और सुमन को उपसभापति बनाया। सिंगौली तगा साधन सहकारी समिति से भूपेंद्र सभापति और वेदप्रकाश उप सभापति, लहचौड़ा सहकारी समिति से राधेश्याम सभापति और प्रश्न्न कुमार को उपसभापति चुना गया। इस दौरान चौधरी भोपाल सिंह, नेपाल सिंह धामा, धर्मपाल सिंह, चौधरी ब्रहम पाल सिंह सभासद, बोली धामा, संदीप धामा, चौधरी हरेंद्र धामा, ब्रिजू भैया आदि मौजूद रहे।