फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अंडर-14 क्रिकेट की जोन टीम में चयनित हुए तीन खिलाड़ी

अंडर-14 क्रिकेट की जोन टीम में चयनित हुए तीन खिलाड़ी

Thu, 07 Dec 2017 05:16 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 05:16 PM IST
विज्ञापन
अंडर-14 क्रिकेट की जोन टीम में चयनित हुए तीन खिलाड़ी
क्रिकेट
प्रदेश टीम के लिए 10-12 दिसंबर को कानपुर में होगा ट्रायल
विज्ञापन


पीलीभीत। यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में पिछले दिनों अंडर-14 क्रिकेट की जिला स्तरीय टीम का चयन हुआ था। इन खिलाड़ियों के जोन स्तरीय टीम में चयन के लिए मुरादाबाद में ट्रायल हुआ। ट्रायल में पीलीभीत के तीन खिलाड़ी चयनित हुए हैं। यह खिलाड़ी अब 10 दिसंबर को कानपुर में ट्रायल और मैच में प्रतिभाग करेंगे।

यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में 15 दिन पूर्व पीलीभीत क्रिकेट एसोसिएशन की देखरेख में एलएच शुगर फैक्ट्री स्थित स्टेडियम में कोच बी क्लीफर्ड, पंकज सिंह, राजेश ढाटा की देखरेख में ट्रायल हुआ था। इसमें जिले से 13 सदस्यीय टीम का चयन किया गया था। स्थानीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों में मुरादाबाद और बरेली जोन की एक टीम गठित करने के लिए तीन दिसंबर को मुरादाबाद के टीएमयू स्थित स्टेडियम में ट्रायल हुआ था, जिसमें कानपुर के विशेषज्ञों ने खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को परखा। बरेली और मुरादाबाद मंडल के 95 खिलाड़ियों ने इसमें प्रतिभाग किया था। कानपुर से इसका परिणाम जारी कर दिया गया है, जिसमें पीलीभीत जिले से तीन खिलाड़ी क्रमश: आयुष जोशी, प्रियांशु गौतम और मोहित कुमार का चयनित हुए हैं। वरिष्ठ कोच बी क्लीफर्ड ने बताया पीलीभीत के तीन खिलाड़ियों के अलावा दोनों मंडल के मिलाकर 30 खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। अब इन खिलाड़ियों का 10-12 दिसंबर तक कानपुर में ट्रायल और मैच होगा। इस ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय टीम शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को कानपुर में तैयारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed