फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   गुस्साए वकीलों के आगे पुलिस की एक न चल सकी

गुस्साए वकीलों के आगे पुलिस की एक न चल सकी

Wed, 22 Nov 2017 11:59 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
गुस्साए वकीलों के आगे पुलिस की एक न चल सकी
उपकेंद्र पर ताेड़फाेड़ - फोटो : अमर उजाला
-वीडियो बनाने पर छीन लिए गए मोबाइल, हुई तीखी झड़प
विज्ञापन

दो घंटे से अधिक चले बवाल पर मचा रहा हड़कंप


बार एसोसिएशन अध्यक्ष संतराम राठौर के साथ अभद्रता किए जाने का आरोप लगाते हुए नकटादाना विद्युत उपकेंद्र पहुंचे तमाम वकीलों का गुस्सा देख पुलिस फोर्स भी बैकफुट पर दिखाई दी। अफसर वकीलों को शांत कराने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। दरोगा-सिपाहियों ने कोशिश की तो उनको भी गुस्से का सामना करना पड़ा। उनसे धक्कामुक्की की गई।
वकीलों का कहना था कि गलत तरीके से काटे गए बिजली कनेक्शन को लेकर बार अध्यक्ष बातचीत कर रहे थे कि उनको कमरे में बंद कर मारपीट शुरू कर दी गई, जबकि एसडीओ वकीलों पर बिना कोई परिचय दिए सीधे कार्यालय में मारपीट और तोड़फोड़ करने की बात कह रहे हैं। एसडीओ व बार अध्यक्ष के बीच मारपीट की घटना के बाद वकीलों के जमा होते ही बिजली उपकेंद्र के अधिकांश कर्मचारी मौके की नजाकत को देखते हुए खिसक लिए। एसडीओ भी भीड़ से खुद को बचाने के लिए मारपीट के दौरान किसी तरह अपने को बचाकर निकलने में कामयाब हो पाए। इसके बाद वहां बचे दो बिजली कर्मियों के साथ जमकर मारपीट की गई। एसडीओ के न मिलने पर मामला तूल पकड़ता चला गया। आरोप है कि वकीलों ने वहां खड़े वाहन, उपकेंद्र के सभी कमरों में जाकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस के पहुंचने के बाद भी बवाल जारी रहा। आक्रोश और वकीलों की संख्या के आगे पुलिस मूकदर्शक बनी रही। सिपाही और दरोगा के वीडियो बनाए जाने पर उनके मोबाइल छीन लिए गए और धक्का मुक्की करने की बात पुलिस अधिकारी खुद स्वीकारते रहे। एक घायल बिजली कर्मी सुग्रीव का आरोप है कि पिटाई से घायल होकर गिर जाने के बाद भी उसे बख्शा नहीं गया। एक मंजिल छत से उसे नीचे गिरा दिया गया। इससे उसके काफी चोट आईं हैं। माना जा रहा है कि बवाल के बाद बिजली विभाग और वकीलों के आमने-सामने आने के आसार सीधे तौर पर बन गए हैं। दोनों एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग अफसरों से कर रहे हैं।
विज्ञापन


फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली संकट
नकटादाना फीडर में हंगामे के बाद से फीडर की बिजली सप्लाई बंद है। उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी इधर-उधर निकल गए हैं। इससे वहां से संचालित इलाकों आवास विकास, भूरे खां, कबीर खां, साहूकारा आदि मोहल्लों में दोपहर से बिजली संकट की स्थिति बन गई है। इस संबंध में अस्पताल में भर्ती एसडीओ रनवीर सिंह ने बताया कि अधिवक्ताओं के तोड़फोड़ करने पर कोई हादसा न हो, इसके लिए वह सप्लाई बंद कर मौके से निकल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं मुसीबत न बन जाए विवाद
दोनों पक्ष एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे है। एक पक्ष वकील और दूसरा बिजली विभाग होने पर मामला यूनियनबाजी से शुरू होकर हड़ताल तक पहुंचने के कयास लगाए जाने लगे हैं। चुनाव का समय नजदीक आने पर इस तरह दोनों के आमने-सामने होने पर हड़ताल को लेकर चर्चाएं भी तेज होने लगी हैं। हालांकि ऐसी कोई घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन इसको लेकर प्रशासन की मुसीबत बढ़ती दिखाई दे रही है।

होती रही एसडीओ की तलाश
हंगामे के बाद वकीलों को तहरीर के लिए कोतवाली भेज दिया गया, उधर एसडीओ का कोई पता नहीं लग सका था। पुलिस अधिकारियों के साथ ही बिजली कर्मचारी भी उनको तलाशते रहे, लेकिन कोई जानकारी नहंी मिली। डेढ़ घंटे बाद उनके शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी पर घटना को लेकर उनका पक्ष सामने आ सका।
सड़क से लेकर छतों पर जमा रही भीड़
विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार को हो रहे विवाद को लेकर आसपास के इलाकों में हड़कंप मचा रहा। बार अध्यक्ष से बदसलूकी होने पर वकील गुस्साए थे, उधर बिजली कर्मियों में भगदड़ मची हुई थी। उपकेंद्र से आ रहे शोर-शराब को सुनकर आसपास के लोग जमा हुए, लेकिन आगे नहीं आए। सड़क से लेकर छतों पर दूर तक भीड़ लगी रही।

बार अध्यक्ष बोले- मेरे ऊपर किया हमला
सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतराम राठौर का कहना है कि उनका कनेक्शन गलत तरीके से काटा गया, बाद में विरोध जताने पर जोड़ा गया। इसी को लेकर बुधवार दोपहर को वह बातचीत करने गए थे कि एसडीओ ने स्टाफ को बुलाकर उनको कमरे में बंद कर हमला कर दिया और मारपीट की। गला दबाकर मारने की कोशिश भी की गई। सूचना मिलने पर पहुंचे उनके वकील साथियों ने उनको बचाया है।


एसडीओ बोले- की गई गुंडई
एसडीओ रनवीर सिंह का कहना है कि 76 हजार की बकाएदारी पर कनेक्शन काट दिया गया था। बाद में कोर्ट में मामला होने की जानकारी लगने पर डेढ़ घंटे बाद ही कनेक्शन जोड़ दिया गया। दूसरे दिन बुधवार दोपहर को छह-सात वकील आए और हमलावर हो गए। मुझे कार्यालय में ही गिराकर मारपीट व लूटपाट की गई। बाद में वाहनों व कमरों में रखे सामान में तोड़फोड़ की गई। किसी तरह बिजली सप्लाई बंद कर निकल सके। डीएम-एसपी को सूचना देने के बाद शरीर में कई जगह दर्द उठने पर निजी अस्पताल भर्ती हुए। एसडीओ ने दुबारा घर पर भी हमला किए जाने की आशंका अफसरों से जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed