फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्मदिवस मना उनके दिखाये मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्मदिवस मना उनके दिखाये मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

Mon, 20 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्मदिवस मना उनके दिखाये मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। साथ ही सभी ने राष्ट्र एवं पार्टी हित में उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

रविवार को खेकड़ा स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं समाज हित के लिए समर्पित किया। उनके बलिदान को राष्ट्र कभी नहीं भुलाया सकता। राष्ट्र के लिए उन्होंने अपने प्राण तक दे दिए, लेकिन, राष्ट्र विरोधी ताकतों को हावी नहीं होने दिया। वक्ताओं ने कहा उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र, समाज एवं पार्टी का हित संभव है। उन्हें देश की जनता कदाचित नहीं भूला सकती। सभी ने उनके दिखाए मार्ग पर चलकर पार्टी संगठन को मजबूत कर सपनों को साकार करने का निर्णय लिया। इस दौरान संजय वशिष्ठ, देवेंद्र शर्मा डब्बू, श्रीकृष्ण, धीरज, बिजेंद्र, फूल सिंह, विजय, सोहबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed