{"_id":"59dd07314f1c1b0d698b5086","slug":"91507657521-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भू-माफिया और गैंगस्टर के आरोपी पूर्व जिपं अध्यक्ष गुरदयाल सिंह गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भू-माफिया और गैंगस्टर के आरोपी पूर्व जिपं अध्यक्ष गुरदयाल सिंह गिरफ्तार
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन की सख्ती के बाद भूमाफिया घोषित किए गए जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष गुरदयाल सिंह आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गए। कई माह फरार रहने के बाद सेहरामऊ एसओ रूम सिंह बघेल ने मंगलवार को कटइया फार्म से उनको गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद गुरदयाल सिंह का चालान कर दिया। कोर्ट से उन्हें जेल भेज दिया गया। किसानों की जमीनों पर दबंगई से कब्जा करने के आरोपी जिपं के पूर्व अध्यक्ष की गिरफ्तारी को क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
विज्ञापन
हजारा क्षेत्र के टिल्ला नंबर चार के निवासी गुरदयाल सिंह पर सत्ता परिवर्तन के बाद जिला प्रशासन की ओर से कानूनी शिकंजा कसा गया। इनकी हिस्ट्रीशीट खोलने के साथ ही गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद जमीन कब्जाने के कई मुकदमों को देखते हुए जिला प्रशासन ने उनको भूमाफिया घोषित कर दिया। हजारा थाना में दर्ज मुकदमे की जांच सेहरामऊ एसओ को दी गई। कानूनी शिकंजा कसने के बाद एक तरफ पुलिस गुरदयाल सिंह की धरपकड़ में जुट गई। कई बार दबिश दी गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। कई महीनों की मशक्कत के बाद एसओ सेहरामऊ उत्तरी रूम सिंह बघेल को गुरदयाल के अमरिया के कटइया फार्म स्थित अपने आवास पर होने की जानकारी मिली। इस पर मंगलवार को एसओ सेहरामऊ उत्तरी ने एसएसआई संजय कुमार, एचसीपी विजयवीर सिंह, कांस्टेबल महकार सिंह, अनिल कुमार, सचिन कुमार के अलावा अमरिया थाना पुलिस की मदद से दबिश दी और गुरदयाल को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। उसको थाने लाकर पूछताछ की गई। इसमें मुकदमों में शामिल उसके रिश्तेदार और अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई गई। इसके बाद उनका चालान कर दिया। कोर्ट से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस की ओर से की गई गुरदयाल सिंह की धरपकड़ को एक बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
विज्ञापन