फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बागपत 15 दिन में जुड़ जाएगा हरियाणा से

बागपत 15 दिन में जुड़ जाएगा हरियाणा से

Tue, 22 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
बागपत 15 दिन में जुड़ जाएगा हरियाणा से
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

कुंडली से वाया गाजियाबाद होकर पलवल जाने वाले केजीपी एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। आगामी 15 दिन में हरियाणा का उत्तर प्रदेश से सीधा जुड़ाव हो जाएगा। इसके लिए यमुना पर बनाए जा रहे पुल का काम फाइनल हो गया है। एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के प्रोजेक्ट निदेशक ने निर्माण कंपनी के अधिकारियों के साथ हाईवे के निर्माण कार्य का जायजा लिया ।
एनएचएआई के अधिकारियों के साथ प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनके सिंह ने काठा मवी कलां के पास यमुना पुल तक के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने निरीक्षण के दौरान बताया प्रोजेक्ट के तहत बागपत जिले में निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। यमुना पर हरियाणा-उत्तर प्रदेश के बीच बन रहे पुल का एक लेन अगले 15 दिन में जुड़ जाएगा। उन्होंने विशेष मशीन से बनाई जा रही सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान एनएचएआई अधिकारियों ने बताया सड़क निर्माण में विश्वस्तरीय गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है। जिस मशीन से निर्माण किया जा रहा है, वह पूरे भारत में मात्र सात ही हैं। इस निर्माण में इस्तेमाल की जा रही स्टील की जानकारी भी उन्होंने ली। कंपनी अधिकारियों ने बताया निर्माण इतनी गुणवत्ता का है कि यहां पर लड़ाकू विमान भी उतारे जा सकते हैं। एक बार निर्माण के बाद सड़क लंबे वक्त तक खराब नहीं होती।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने अभियंताओं को निर्देश दिए जितने भी रास्ते का नक्शे में जिक्र किया, उन्हें बेहतर ढंग से पूरा किया जाए। इसके बाद वे अधिकारियों के साथ केजीपी पर बन रहे यमुना पुल पर पहुंचे। उन्होंनेे यमुना पर बन रहे पुल का यूपी के शहर काठा तक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया दिसंबर 2017 तक केजीपी का बागपत और सोनीपत जिले के हिस्से का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed