फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   गन्ना मूल्य का भुगतान न होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

गन्ना मूल्य का भुगतान न होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

Fri, 08 Feb 2019 11:31 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
गन्ना मूल्य का भुगतान न होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन
पीलीभीत। कस्बा टिकरी के किसानों ने बरखेड़ा चीनी मिल द्वारा गन्ना मूल्य का भुगतान न करने पर शुक्रवार को टिकरी की मेन मार्केट में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कस्बा टिकरी के किसान शुक्रवार को मेन मार्केट में जमा हुए और बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल बरखेड़ा के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। किसानों का आरोप था कि चीनी मिल अधिकारी जानबूझकर गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं कर रहे हैं, इससे किसान परेशान हैं। सहकारी क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष भगवान सिंह गंगवार के मिल अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन देने पर किसान शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में जितेंद्र कुमार, राकेश कुमार, सुरेश, मेघनाथ, ज्ञानचंद्र, गुड्डू, निरंजनलाल, खंदारीलाल, रामऔतार, नन्हे लाल, सर्वेश कुमार, महेंद्रपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed