{"_id":"5bd9a9d3bdec22077547a13b","slug":"81540991443-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते को बचाने के प्रयास में फिसली बाइक, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्ते को बचाने के प्रयास में फिसली बाइक, किसान की मौत
Updated Wed, 31 Oct 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम हाईवे पर मुंडेलाकला गांव के पास कुत्ता सामने आने पर ब्रेक लेते ही बाइक स्लिप हो गयी। हादसे में किसान की मौत हो गयी। बाइक सवार रिश्तेदार घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से परिवार में चीख पुकार मची हुई है।
दियोरिया कोतवाली के महादिया गांव निवासी 45 वर्षीय पप्पू शर्मा पुत्र नत्थूलाल खेती कर परिवार का भरण पोषण करते है। मंगलवार दोपहर वह अपने बड़े भाई के दामाद बिठौरा गांव निवासी नीरज के साथ पीलीभीत गए थे। देर शाम दोनों बाइक से बिठौरा के लिए निकले। बाइक पप्पू चला रहे थे। असम हाईवे पर मुड़ेलकला के पास पहुंचते ही रोड पर एक कुत्ता आ गया। उससे गाड़ी बचाने के चक्कर मे जब ब्रेक लिए तो, बाइक स्लिप हो गयी। हादसे में बाइक पर बैठे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों और पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सकों ने पप्पू को मृत घोषित कर दिया। बुधवार को गजरौला पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर परिवार में चीख पुकार मची है। मृतक के दो बेटे और एक अविवाहित पुत्री है।