फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पुलिस ने छात्राओं को पढ़ाया आत्मरक्षा का पाठ

पुलिस ने छात्राओं को पढ़ाया आत्मरक्षा का पाठ

Wed, 24 Oct 2018 01:13 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने छात्राओं को पढ़ाया आत्मरक्षा का पाठ
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

महिला पुलिस कर्मियों ने नगर में स्थित एमएम डिग्री कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में पहुंच छात्राओं को आत्म रक्षा का पाठ पढ़ाया। उन्हें इस बात के लिए भी जागरूक किया गया कि वह ग्रामीण महिलाओं को भी प्रेरित करें।

जनपद में पुलिस विभाग के तत्वावधान में आपरेशन आत्मरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसमें बागपत महिला थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम खेकड़ा नगर में स्थित एमएम डिग्री कॉलेज और गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में पहुंची। इस दौरान उपनिरीक्षक सुमन और रीमा चौहान के साथ लेडी कांस्टेबल रश्मि, रजनी की टीम ने छात्राओं को संभावित हमले से बचने के तरीके सिखाए। छात्राओं को महिलाओं के प्रति होने वाले अत्याचारों में विधिक उपाय, महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 डायल 100, बालिकाओं को छेड़छाड़ से बचने के तरीके और गुड टच एवं बेड टच के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर उनको सोशल मीडिया से परहेज की भी सलाह दी गई। कहा कि अपने फोटो सोशल मीडिया पर न डाले। अज्ञात फोन बार बार आए तो उसे ब्लाक कर दे। उन्होंने छात्राओं से प्रत्येक बात अपने अभिभावकों को बताने पर जोर दिया। इस दौरान एमएम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश कुमार, डॉ. शैलेंद्र कुमार, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य उमेश कुमार चौहान समेत शिक्षक छात्र, छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed