{"_id":"5b50d7234f1c1b3a748b5b60","slug":"81532024611-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूका के बाद अब कैंटीन को वन निगम के अधीन करने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूका के बाद अब कैंटीन को वन निगम के अधीन करने की कवायद
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19 पीबीटीपी 30
चूका के पास मुस्तफाबाद में खुलेगी नई कैंटीन
चूका की पुरानी कैंटीन को वन निगम के अधीन करने की कवायद
क्रासर....
टाइगर रिजर्व के एफडी ने वन निगम को भेजा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। टाइगर रिजर्व के बफर जोन में स्थित पर्यटन स्थल चूका बीच के बाद अब यहां की कैंटीन को भी वन निगम के अधीन किया जाएगा। इसके अलावा मुस्तफाबाद में एक अन्य कैंटीन की भी व्यवस्था की जाएगी। साथ ही पर्यटकों के साथ आने वाले उनके वाहन चालक व बाहरी गाइड के ठहरने के लिए भी विश्राम गृह का बंदोबस्त करने पर भी कवायद शुरू की गई है। टाइगर रिजर्व के एफडी एच राजामोहन ने इसके लिए वन निगम के अधिकारियों को पत्र भेजा है।
साल 2017 -18 में चूूका बीच को वन निगम के अधीन कर दिया गया था। इसके बावजूद यहां की कुछ व्यवस्थाएं अभी तक मुस्तफाबाद वन समीति के अधीन चल रही थीं। इसमें चूका बीच की कैंटीन भी शामिल है। वन निगम के पास पहुंचने के बाद व्यवस्थाएं बेहतर हो सकेंगी। अब कैंटीन को भी वन निगम के अधीन करने के लिए पत्राचार शुरू कर दिया गया है। टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर एच राजामोहन ने इसको लेकर वन निगम के अधिकारियों को पत्र भेजा है। एफडी एच राजामोहन ने बताया कि नए सत्र में चूका को बेहतर तरीके से नए क्लेवर में पेश करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।