{"_id":"5ace173b4f1c1b463d8b4968","slug":"81523455803-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खारजा नहर के किनारे बाघ के शावक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खारजा नहर के किनारे बाघ के शावक का शव
Updated Wed, 11 Apr 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
11 पीबीटीपी 09
खारजा नहर के किनारे मिला शावक का शव
सुबह वाचरों की सूचना पर पहुंचे अधिकारी
पोस्टमार्टम के लिए शव आईवीआरआई बरेली भेजा गया
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा/पीलीभीत। टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के निकट माधोटांडा क्षेत्र में खारजा नहर की बायीं पटरी पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे सामाजिक वानिकी के वाचरों ने गश्त के दौरान शावक का शव देखा। इसकी सूचना पर पहुंचे डीएफओ सामाजिक वानिकी आदर्श कुमार, बराही रेंजर अनिल शाह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वनाधिकारियों ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई भेजा है। कहा जा रहा है कि शावक का पेट बिल्कुल खाली था जिससे उसके कई दिन से भूखे होने की संभावना है।
शारदा सागर डैम से निकलने वाली खारजा नहर की दोनों पटरियों पर सामाजिक वानिकी की ओर से प्लांटेशन कराया गया है। बुधवार सुबह वन विभाग के वाचर मुन्ने खां गश्त करते हुए प्लांटेशन में पहुंचे जहां उन्हें बाघ के एक मादा शावक का शव मिला। शावक की उम्र लगभग एक वर्ष आंकी जा रही है। वाचरों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इसपर सामाजिक वानिकी के डीएफओ आदर्श कुमार, बराही रेंजर अनिल शाह, पूरनपुर रेंजर संजीव कुमार, डिप्टी रेंजर अय्यूब हसन, बाबूराम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटना स्थल एवं शावक के शव का निरीक्षण किया। आसपास किसी अन्य वन्यजीव के पगचिह्न नहीं मिले। शावक की नाक के पास सेही (वन्यजीव) का कांटा लगा बताया जा रहा है। इसके अलावा बाएं पैर में भी कांटा लगने अथवा नुकीली वस्तु से हल्का घाव था। अधिकारियों ने शव कब्जे में लिया और गाड़ी पर रखकर टाइगर रिजर्व मुख्यालय पीलीभीत लाए। जहां टाइगर रिजर्व के डीएफओ कैलाश प्रकाश ने भी शव को देखा। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए आईवीआईआर बरेली भेज दिया गया। डीएफओ कैलाश प्रकाश ने बताया कि शावक के सभी अंग सुरक्षित मिले हैं लेकिन उसका पेट खाली है जिससे प्रतीत हो रहा है कि उसने कई दिनों से कुछ नहीं खाया है। पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट मिलने पर ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।